इंदिरा गांधी पंचायती राज परिसर में 2006 में शुरू हुआ सैटकॉम केंद्र, ट्रांसमिशन बैंड अनुपयोगी होने से केंद्र का 2016 से बंद है प्रसारण 

क्षेत्रों में इंटरनेट और स्मार्टफोन सुविधाएं उपलब्ध

इंदिरा गांधी पंचायती राज परिसर में 2006 में शुरू हुआ सैटकॉम केंद्र, ट्रांसमिशन बैंड अनुपयोगी होने से केंद्र का 2016 से बंद है प्रसारण 

इन आधुनिक संसाधनों ने ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के निवासियों के लिए सस्ती और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराई हैं।

जयपुर। इंदिरा गांधी पंचायती राज परिसर में स्थित सैटकॉम केंद्र की स्थापना इसरो के अंतरिक्ष विभाग की ओर से वर्ष 2006 में की गई थी। केंद्र का उद्देश्य राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों में इंटरनेट और आईटी संसाधनों की अनुपलब्धता के चलते वहां के निवासियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रशिक्षण प्रदान करना था। इस केंद्र की स्थापना और संचालन का व्यय DECU SAC, इसरो अहमदाबाद, भारत सरकार की ओर से  किया गया था।

हालांकि, वर्ष 2016 में सैटलाइट की ओर से प्रदान किया जाने वाला ट्रांसमिशन बैंड अनुपयोगी हो गया, जिससे केंद्र से प्रसारण बंद करना पड़ा। वर्तमान में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में इंटरनेट और स्मार्टफोन सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे सैटकॉम जैसी सेवाओं की आवश्यकता कम हो गई है। इन आधुनिक संसाधनों ने ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के निवासियों के लिए सस्ती और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराई हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

स्पाइसजेट की मुंबई की फ्लाइट देरी से रवाना : एयरपोर्ट पर यात्रियों को करना पड़ा इंतजार, उड़ान में देरी को लेकर यात्रियों ने जताई असुविधा स्पाइसजेट की मुंबई की फ्लाइट देरी से रवाना : एयरपोर्ट पर यात्रियों को करना पड़ा इंतजार, उड़ान में देरी को लेकर यात्रियों ने जताई असुविधा
स्पाइसजेट की जयपुर-मुंबई फ्लाइट देरी से रवाना। यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा। यह उड़ान सामान्यतः दोपहर 12:35...
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज का दावा: पश्चिम एशिया में सैन्य संसाधनों की तैनाती, ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की मदद करने के लिए आकस्मिक योजना का हिस्सा
स्पाइसजेट की यूएई से 13 विशेष उड़ानें : फंसे यात्रियों को निकालने के लिए एयरलाइंस कर रही संचालन, जानें किन शहरों में आएगी फ्लाइट
जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’: 20वें फेरे में पर्यटकों की संख्या कम, शाही अंदाज में हुआ मेहमानों का स्वागत
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की 4 फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में अधिक अंक के बावजूद चयन नहीं : हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए आदेश
ओमान में भारतीयों ​को नही मिलेगी एंट्री: दूतावास ने जारी की नई वीजा एडवाइजरी, आगमन से पहले करना होगा ये छोटा सा काम नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना