अब घर बैठे नहीं चलेगी बड़े डॉक्टरों की इमरजेंसी-ट्रोमा ड्यूटी, SMS प्रशासन सख्त

जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित करेंगे

अब घर बैठे नहीं चलेगी बड़े डॉक्टरों की इमरजेंसी-ट्रोमा ड्यूटी, SMS प्रशासन सख्त
एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी और ट्रोमा सेंटर में लापरवाही रोकने के लिए प्रशासन ने जवाबदेही तय की। अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी के निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने के बाद सीएमओ को व्यवस्थाओं की निगरानी सौंपी।

जयपुर। एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी और ट्रोमा सेंटर में अब ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और चिकित्सकों की जवाबदेही तय होगी। अस्पताल प्रशासन ने व्यवस्थाओं में सुधार के लिए जिम्मेदारियां निर्धारित करते हुए सख्ती शुरू कर दी है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी के पिछले दिनों राउंड के दौरान मिली गंभीर अनियमितताओं के बाद यह कदम उठाया गया है। नई व्यवस्था के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को इमरजेंसी की व्यवस्थाओं का प्रमुख जिम्मा सौंपा गया है। वे ड्यूटी रोस्टर के अनुसार मेडिकल ऑफिसर, रेजिडेंट डॉक्टर, न्यूरो-कार्डियोलॉजी एसआर, नर्सिंग प्रभारी और नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति की निगरानी करेंगे। जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित करेंगे।

सीएमओ की जिम्मेदारी गंभीर मरीजों, छह घंटे से बिना निर्णय के इंतजार कर रहे मरीजों और भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे मरीजों के उपचार की तत्काल व्यवस्था कराने की होगी। इसके अलावा इमरजेंसी के प्रवेश द्वार पर ट्रायेज व्यवस्था सुचारू रखने, मेडिको-लीगल औपचारिकताओं, पुलिस को सूचना देने, मृत्यु संबंधी दस्तावेज तैयार कराने और शवों के विधिवत हस्तांतरण की जिम्मेदारी भी तय की गई है। गौरतलब है कि अधीक्षक के राउंड के दौरान न तो प्रशासनिक अधिकारी ड्यूटी पर मिले थे और न ही सीएमओ उपस्थित थे। इसके बाद प्रशासन ने जवाबदेही तय कर व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कल होगी बड़ी बैठक, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की होगी समीक्षा  बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कल होगी बड़ी बैठक, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की होगी समीक्षा 
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को सुबह 11 बजे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी।...
SMS अस्पताल की OPD में पानी-पानी, न्यूरोलॉजी-न्यूरोसर्जरी ब्लॉक में भरा पानी
ब्रिक्स संसदीय मंच में ओम बिरला का आह्वान, बोले-वैश्विक दक्षिण की आकांक्षाएं पूरी करने के लिए मिलकर काम करें सभी देश
नकली नोटों के खिलाफ सीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख 45 हजार रुपये की नकली भारतीय मुद्रा बरामद 
‘वेटनरी मेडिसन इन दी डिजिटल ऐरा’ विषयक राष्ट्रीय सिम्पोजियम आयोजित, राज्यपाल- पशु चिकित्सा और पशुधन संरक्षण में भी राजस्थान देशभर में अग्रणी बने
क्या थम जाएगी यूक्रेन-रूस की जंग? बैठक पर टिकी दुनिया की निगाहें
पंजाब में 2027 की जंग का बिगुल! केसी वेणुगोपाल ने बताया राहुल गांधी का अगला दांव