अपने पुराने साथियों से मिल भावुक हुए डॉक्टर्स

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में आयुर्वेद चिकित्सकों की एलुमिनाई मीट का हुआ आयोजन

अपने पुराने साथियों से मिल भावुक हुए डॉक्टर्स

जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान सात फरवरी को अपनी स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। 

जयपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में अध्ययन किए हुए आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए शुक्रवार को भावुक कर देने वाला पल था। ये पल था एलुमिनाई मीट में अपने सीनियर्स और गुरुजनों से मिलना। मौका था राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में अध्ययन करके देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे एनआईए के पूर्व विद्यार्थियों की एलुमनाई मीट के आयोजन का। जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान सात फरवरी को अपनी स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। 
इस अवसर पर संस्थान की एलुमिनाई एसोसिएशन द्वारा 1970 से लेकर 2021 बैच के पूर्व विद्यार्थियों की दो दिवसीय एलुमिनाई मीट का शुभारंभ राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान परिसर में शुक्रवार हुआ, इसमें मुख्य अतिथि राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति पीके प्रजापति, संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. वेद बनवारी लाल गौड़, प्रो. महेश चंद्र शर्मा, प्रो. अजय कुमार शर्मा, प्रो. महेंद्र सिंह मीणा और एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. कमलेश कुमार शर्मा ने एलुमिनाई मीट का शुभारंभ किया। कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि संस्थान की एलुमनाई देश और विदेश में आयुर्वेद के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला