एसएमएस अस्पताल के चिकित्सकों ने किया कमाल : 35 वर्षीया मरीज के जन्म से ही दिल और फेफड़ों के पास थी किडनी

पांच सेमी पथरी फंसी, पीसीएनएल तकनीक से निकाली

एसएमएस अस्पताल के चिकित्सकों ने किया कमाल : 35 वर्षीया मरीज के जन्म से ही दिल और फेफड़ों के पास थी किडनी

आधुनिक सीटी स्कैन की सहायता से विशेषज्ञों ने फेफड़ों के पास स्थित किडनी तक पहुंचने के लिए एक सुरक्षित मार्ग निर्धारित किया और पीसीएन ट्यूब सफलतापूर्वक डाली।

जयपुर। एसएमएस अस्पताल के चिकित्सकों ने एक बार फिर चिकित्सा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सकों ने 35 वर्षीय महिला मरीज जो कि एक अजीबो गरीब अवस्था से ग्रसित थी। महिला के जन्मजात रूप से ही दिल और फेफड़ों के पास किडनी स्थित है जबकि आमतौर पर किडनी पेट के हिस्से में होती है। इस किडनी में पांच सेंटीमीटर की पथरी जिसे मेडिकल भाषा में स्टैगहॉर्न कैलकुलस कहा जाता है, हो गई थी जिसे चिकित्सकों ने अत्याधुनिक पीसीएनएल तकनीक से निकालने में सफलता प्राप्त की है। चिकित्सकों के अनुसार यह एक अत्यंत दुर्लभ और जटिल सर्जरी थी, इसलिए जल्द ही इस केस रिपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशन के लिए भेजा जाएगा।

इसलिए अनोखा है केस
इस केस को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले एसएमएस अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि इस केस में सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि किडनी सामान्यतया पेट में पाई जाने की बजाय जन्मजात रूप से छाती में स्थित थी। इस दुर्लभ अवस्था को इंट्राथोरेसिक किडनी कहा जाता है, जो लाखों में एक बार पाई जाती है। इसमें किडनी फेफड़ों और दिल के करीब स्थित होती है, जिससे कोई भी सर्जरी करना अत्यंत जटिल और जोखिमपूर्ण बन जाता है। इस केस की शुरुआत अस्पताल के इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी विभाग द्वारा की गई। 

आधुनिक सीटी स्कैन की सहायता से विशेषज्ञों ने फेफड़ों के पास स्थित किडनी तक पहुंचने के लिए एक सुरक्षित मार्ग निर्धारित किया और पीसीएन ट्यूब सफलतापूर्वक डाली। पीसीएनएल एक अत्याधुनिक तकनीक है जिसमें त्वचा के एक छोटे से छेद से किडनी में पहुंचकर स्टोन के टुकड़े करके विशेष यंत्रों से निकाला जाता है। इस प्रक्रिया में सबसे अधिक चुनौती किडनी की असामान्य स्थिति और पास ही मौजूद महत्वपूर्ण अंगों को बचाना था। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि हमारी पूरी टीम वर्क का ही परिणाम था कि सर्जरी एक ही चरण में पूरी हो गई और मरीज को कोई बड़ी जटिलता नहीं हुई। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति पूरी तरह स्थिर है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीट पेपर लीक और कथित आत्महत्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।...
ATM तोड़ने की बड़ी साजिश नाकाम : दिल्ली के 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखा ATM तोड़ने का तरीका
विधानसभा के 75 वर्ष के अवसर पर होगा प्रतीक चिन्ह और ऐतिहासिक द्वारों का नामकरण, देवनानी ने कहा- राजस्थान विधानसभा की देश में अनूठी पहचान
नीट पेपर लीक : सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, NTA एक्सपर्ट मनीषा गुरुनाथ गिरफ्तार
आजम खान को 2 साल की सजा : 20 हजार रुपए का जुर्माना, जानें क्या है मामला?
राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर RERC की रोक, ग्रीन एनर्जी और बैटरी पर जोर
उम्मेद स्टेडियम की 19 दुकानें 8 साल से बंद : खेल विभाग को हर साल लाखों का नुकसान, विभाग की ओर से कई बार नोटिस भी जारी