रैंप पर ग्लैमर का जलवा, डॉ. संगीता शर्मा के सिर सजा मिसेज इंडिया यूनिवर्स का क्राउन
हर वॉक पर तालियों की गूंज उठी
जयपुर। शहर में हुए फैशन शो की ग्लैमरस शाम में जयपुर की डॉ. संगीता शर्मा को मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2026 का क्राउन पहनाया गया। आईवीएफ एक्सपर्ट संगीता ने अपने स्टाइल और आत्मविश्वास से सबका दिल जीत लिया। क्राउनिंग सेरेमनी से पहले देशभर से आईं फाइनलिस्ट ने इवनिंग गाउन पहनकर रैंप पर कैटवॉक किया। हर वॉक पर तालियों की गूंज उठी।
रंग-बिरंगे गाउन और मंच की सजावट ने शाम को यादगार बना दिया। मिसेज यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन के सीईओ नरेश मदान ने बताया कि तेलंगाना की श्रुति जोईजोड़े को मिसेज इंडिया यूनिवर्स अर्थ 2026 का टाइटल मिला। डॉली किरण मिसेज साउथ इंडिया यूनिवर्स और प्रीति विश्वकर्मा मिसेज सेंट्रल इंडिया चुनी गईं। प्रिया राव को मिसेज इंडिया यूनिवर्स उत्तर प्रदेश, शीतल गांधी को गुजरात, नेहा जैन को राजस्थान और रिंकी शाह को तमिलनाडु का टाइटल दिया गया। सभी विजेताओं को क्राउन और शैश पहनाकर ट्रॉफी व गिफ्ट हैंपर भेंट किए गए।

Comment List