दुबई फ्लाइट के संचालन में रोजाना हो रही देरी : जयपुर एयरपोर्ट पर यात्री परेशान, एयरलाइंस से की जा रही समय पर संचालन की मांग 

स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट कई घंटों की देरी से चली

दुबई फ्लाइट के संचालन में रोजाना हो रही देरी : जयपुर एयरपोर्ट पर यात्री परेशान, एयरलाइंस से की जा रही समय पर संचालन की मांग 

जयपुर एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली फ्लाइट इन दिनों समय पर संचालित नहीं हो रही है।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली फ्लाइट इन दिनों समय पर संचालित नहीं हो रही है। इसके चलते यात्रियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को भी स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट कई घंटों की देरी से चली। तय समय के अनुसार यह फ्लाइट सुबह 8:25 बजे दुबई से जयपुर पहुंचती है और सुबह 9:30 बजे जयपुर से दुबई रवाना होती है, लेकिन आज दोपहर 3:30 बजे तक फ्लाइट के जयपुर पहुंचने की संभावना जताई गई है, जबकि शाम 4:30 बजे तक इसके दुबई के लिए उड़ान भरने की उम्मीद है।

इस देरी से यात्रियों को करीब सात घंटे इंतजार करना पड़ेगा। वहीं बुधवार को भी फ्लाइट आठ घंटे से अधिक देरी से रवाना हुई थी। लगातार हो रही लेटलतीफी से यात्रियों में आक्रोश है और एयरलाइंस से समय पर संचालन की मांग की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प