मौसम में आया बदलाव तो बीमारियों ने जकड़ा : 7 से 10 दिन में जा रही खांसी, बुखार भी कर रहा परेशान

सुबह और शाम हल्की ठंडक का अहसास

मौसम में आया बदलाव तो बीमारियों ने जकड़ा : 7 से 10 दिन में जा रही खांसी, बुखार भी कर रहा परेशान
मौसम बदलने से मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े। सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश, वायरल बुखार और शरीर दर्द की शिकायतें बढ़ी। एसएमएस अस्पताल की ओपीडी प्रतिदिन 12 हजार से अधिक पहुंची, मेडिसिन विभाग में करीब 2500 मरीज आ रहे।

जयपुर। जयपुर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और शाम हल्की ठंडक का अहसास, जबकि दोपहर में तेज धूप के साथ गर्मी बरकरार है। दिन और रात के तापमान में बढ़ते अंतर का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। शहर में सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश, वायरल बुखार और शरीर में दर्द जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके साथ ही कुछ लोगों को खांसी भी परेशान कर रही है और सात से दस दिनों तक खांसी जा नहीं रही है। स्वाइन फ्लू के केस भी सामने आ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वातावरण में फैले इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण इन दिनों एसएमएस अस्पताल के साथ कांवटिया, गणगौरी, जयपुरिया अस्पताल सहित अन्य सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में भी मौसमी बीमारियों के मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि खासकर बच्चे, बुजुर्ग और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों को इन दिनों अधिक सावधानी की जरूरत है।

एसएमएस की ओपीडी 12 हजार पार :

एसएमएस अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मौसमी बीमारियों के कारण इन दिनों एसएमएस अस्पताल की ओपीडी प्रतिदिन 12 हजार से ज्यादा पहुंच गई है। इसमें मेडिसिन विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल इंफेक्शन सहित अन्य बीमारियों की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या भी 2500 तक पहुंच गई है।

मौसम में बदलाव क्यों बढ़ाता है बीमारी :

Read More कांग्रेस प्रत्याशी मावर ने मांगा समर्थन : भाजपा पर लगाए आरोप, जयपुर की सफाई और सीवर-विरासत संरक्षण को बताया प्राथमिकता

चिकित्सकों के अनुसार इन दिनों वातावरण में इन्फ्लूएंजा-ए वायरस का प्रकोप है। ऐसे में मौसम में अचानक तापमान बदलने से शरीर की अनुकूलन प्रक्रिया प्रभावित होती है। इस दौरान वायरल संक्रमण आसानी से फैल सकता है।

Read More किशनगढ़ एयरपोर्ट : ट्रेनिंग विमान का टायर डैमेज, ईंधन कम करने के लिए सवा तीन घंटे से आसमान में चक्कर

ये लक्षण दिखें तो रहें सावधान :

Read More ‘मिशन जागृति’ अभियान : जयपुर दक्षिण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 जगह दबिश, 18 तस्कर गिरफ्तार

 -लगातार बुखार रहना

 -गले में खरास और दर्द

 -बार-बार छींक या नाक बहना

-लगातार खांसी

 -सिर और शरीर में दर्द

 -अत्यधिक कमजोरी या सांस लेने में परेशानी

बदलते मौसम में इन बातों का रखें ख्याल :

 -पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं

- फ्रिज का ठंडा पानी और भोजन लेने से बचें, ताजा और पौष्टिक भोजन लें

 -हाथों को साबुन से नियमित धोएं।

 -भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतें

 -पर्याप्त नींद लें और शरीर को आराम दें

 -पसीना आने के तुरंत बाद ठंडी हवा या एसी की सीधी हवा से बचें

 -बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक या अन्य दवाएं न लें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आईएएस-आईपीएस पर बरसे कांग्रेस के दिग्गज : गहलोत बोले- कैडर की साख कलंकित कर दी, डोटासरा ने दी पेड़ से बांधकर पीटने की चेतावनी आईएएस-आईपीएस पर बरसे कांग्रेस के दिग्गज : गहलोत बोले- कैडर की साख कलंकित कर दी, डोटासरा ने दी पेड़ से बांधकर पीटने की चेतावनी
निकाय चुनावों के बाद राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा सरकार के बीच प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका को लेकर सियासी टकराव...
फडणवीस ने महाराष्ट्र की 265 तहसीलों में सूखा घोषित करने का किया फैसला : तत्काल राहत उपायों का ऐलान, पानी की उपलब्धता और जरूरतों पर नजर रखने के लिए प्रशासन अलर्ट  
मौसम में आया बदलाव तो बीमारियों ने जकड़ा : 7 से 10 दिन में जा रही खांसी, बुखार भी कर रहा परेशान
एशियन गेम्स 2026 : भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में, जापान को 3-1 से हराया 
निकाय नतीजों में कांग्रेस के दिग्गजों की सियासी जमीन की तस्वीर साफ, पढ़े पूरी खबर
भारत- खाड़ी परिषद व्यापार बातचीत आगे बढ़ी : व्यापार और ऊर्जा सहयोग मजबूत करने पर जोर, जयशंकर बोले- बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर भी साझा किए विचार
ट्रंप ने होर्मुज को फिर से खोलने की योजना को किया खारिज, दावा- जलमार्ग पर अमेरिका का नियंत्रण