राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला : आरोपी को सीसीटीवी फुटेज समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की कॉपी देना जरूरी

आरोपी को निष्पक्ष सुनवाई का मौलिक अधिकार प्राप्त

राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला : आरोपी को सीसीटीवी फुटेज समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की कॉपी देना जरूरी
राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा कि आपराधिक मामले में अभियोजन द्वारा सीसीटीवी फुटेज जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री सबूत के रूप में पेश की गई है तो उसकी कॉपी आरोपी को देना जरूरी। जस्टिस अनूप कुमार की एकलपीठ ने अमर सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए करौली की निचली अदालत का आदेश रद्द।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि आपराधिक मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से सीसीटीवी फुटेज जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री को सबूत के तौर पर उपयोग किया है और इसे आरोप पत्र के साथ अदालत में पेश किया गया है तो उसकी कॉपी आरोपी को देना जरूरी है। जस्टिस अनूप कुमार की एकलपीठ ने यह आदेश अमर सिंह की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। साथ ही हाईकोर्ट ने करौली जिले की निचली अदालत के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें कोर्ट ने याचिकाकर्ता को सीसीटीवी रिकॉर्डिंग वाली डीवीडी और पेन ड्राइव की कॉपी देने से इनकार कर दिया था। अदालत ने अपने आदेश में दोहराया है कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत आरोपी को निष्पक्ष सुनवाई का मौलिक अधिकार प्राप्त है।

याचिका में अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में आरोप पत्र पेश किया था। पुलिस ने चार्जशीट के साथ घटना की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग वाली डीवीडी और पेन ड्राइव भी कोर्ट में जमा की थी। अदालत की ओर से आरोपी को चार्जशीट की कॉपी दी गई, लेकिन ये इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड उसे उपलब्ध नहीं कराए गए। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर आरोपी ने ट्रायल कोर्ट में प्रार्थना पत्र दायर कर इसकी मांग की। जिसे ट्रायल कोर्ट ने यह कहते हुए आवेदन खारिज कर दिया कि चार्जशीट की कॉपी लेते समय आरोपी ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की मांग नहीं की थी। इस पर याचिकाकर्ता की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आईएएस-आईपीएस पर बरसे कांग्रेस के दिग्गज : गहलोत बोले- कैडर की साख कलंकित कर दी, डोटासरा ने दी पेड़ से बांधकर पीटने की चेतावनी आईएएस-आईपीएस पर बरसे कांग्रेस के दिग्गज : गहलोत बोले- कैडर की साख कलंकित कर दी, डोटासरा ने दी पेड़ से बांधकर पीटने की चेतावनी
निकाय चुनावों के बाद राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा सरकार के बीच प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका को लेकर सियासी टकराव...
फडणवीस ने महाराष्ट्र की 265 तहसीलों में सूखा घोषित करने का किया फैसला : तत्काल राहत उपायों का ऐलान, पानी की उपलब्धता और जरूरतों पर नजर रखने के लिए प्रशासन अलर्ट  
मौसम में आया बदलाव तो बीमारियों ने जकड़ा : 7 से 10 दिन में जा रही खांसी, बुखार भी कर रहा परेशान
एशियन गेम्स 2026 : भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में, जापान को 3-1 से हराया 
निकाय नतीजों में कांग्रेस के दिग्गजों की सियासी जमीन की तस्वीर साफ, पढ़े पूरी खबर
भारत- खाड़ी परिषद व्यापार बातचीत आगे बढ़ी : व्यापार और ऊर्जा सहयोग मजबूत करने पर जोर, जयशंकर बोले- बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर भी साझा किए विचार
ट्रंप ने होर्मुज को फिर से खोलने की योजना को किया खारिज, दावा- जलमार्ग पर अमेरिका का नियंत्रण