आईएएस-आईपीएस पर बरसे कांग्रेस के दिग्गज : गहलोत बोले- कैडर की साख कलंकित कर दी, डोटासरा ने दी पेड़ से बांधकर पीटने की चेतावनी

जितेंद्र बोले- लाल डायरी में नाम लिखेंगे

आईएएस-आईपीएस पर बरसे कांग्रेस के दिग्गज : गहलोत बोले- कैडर की साख कलंकित कर दी, डोटासरा ने दी पेड़ से बांधकर पीटने की चेतावनी
निकाय चुनावों के बाद राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा सरकार के बीच प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका को लेकर सियासी टकराव बढ़ा। अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा और भंवर जितेंद्र सिंह ने आईएएस-आईपीएस अधिकारियों पर चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने के आरोप।

जयपुर। राजस्थान के निकाय चुनावों के नतीजों के बाद कांग्रेस और भाजपा सरकार के बीच सियासी टकराव अब सीधे प्रदेश की अफसरशाही तक पहुंच गया है। निकाय चुनाव में प्रशासन और पुलिस की भूमिका को लेकर कांग्रेस नेताओं के आरोपों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भंवर जितेंद्र सिंह ने आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को लेकर बेहद तीखे बयान दिए हैं। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार के इशारे पर अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया और कांग्रेस के निर्वाचित पार्षदों पर दबाव बनाया।

गहलोत ने अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि आईएएसऔर आईपीएस कैडर ने दशकों में जो साख बनाई थी, उसे इस पूरे घटनाक्रम से नुकसान पहुंचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में अधिकारियों के काम करने से प्रशासनिक सेवाओं की प्रतिष्ठा प्रभावित हुई है। गहलोत के इन आरोपों को लेकर भी सियासत गरमाई हुई है।

वहीं, डोटासरा ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को लेकर और भी तल्ख तेवर दिखाए। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि कुकरमुत्तों की तरह आईपीएस घूम रहे हैं, इन्हें पेड़ से बांधकर पीटेंगे। निकाय चुनाव के बाद पार्षदों की बाड़ेबंदी और पुलिस की कथित दखलंदाजी को लेकर डोटासरा पहले भी सरकार और पुलिस को खुली चेतावनी दे चुके हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भंवर जितेंद्र सिंह ने अधिकारियों को लेकर लाल डायरी का जिक्र करते हुए कहा कि अधिकारियों को चिह्नित कर लिया जाए और उनके नाम लाल डायरी में लिखे जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता बदलने पर केवल तबादला नहीं होगा, बल्कि कुछ बड़ा किया जाएगा। उनका यह बयान भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Read More राम नारायण चौधरी की पुण्यतिथि पर पीसीसी मुख्यालय में पुष्पांजलि, शांति की कामना की 

बयानों ने सोशल मीडिया पर पकड़ी रफ्तार :

Read More जियो आईपीओ इनफ्लो और आरबीआई के कड़े कदमों से रुपया मजबूत, शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 29 पैसे का उछाल

कांग्रेस नेताओं के इन तीखे बयानों ने विधानसभा और राजनीतिक मंचों से निकलकर सोशल मीडिया पर भी खूब हलचल मचा दी है। गहलोत, डोटासरा और जितेंद्र सिंह के बयान से जुड़े वीडियो, क्लिप और पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से प्रसारित हो रहे हैं और इन बयानों को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। डोटासरा के निकाय चुनाव संबंधी बयानों के वीडियो भी सोशल मीडिया और न्यूज प्लेटफॉर्म पर प्रमुखता से सामने आए हैं।

Read More देवनानी ने विष्णुदेव साय से की मुलाकात, शदाणी दरबार में दर्शन कर संत युधिष्ठिर लाल से लिया आशीर्वाद

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में मौसम का डबल गेम : सुबह-शाम गुलाबी ठंड, दिन में तेज धूप का असर प्रदेश में मौसम का डबल गेम : सुबह-शाम गुलाबी ठंड, दिन में तेज धूप का असर
सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास बढ़ने लगा है, लेकिन दिन में तेज धूप अब भी बेहाल कर रही है। इस...
चीन पर केन्द्र की चुप्पी चिंताजनक : स्पष्ट जवाब दे सरकार, जयराम बोले- रियायतें देने का सिलसिला जारी
हरियाणा में बिजली संकट गहराया: कई इलाकों में ब्लैकआउट, जनरेटर का किराया 2 हजार रुपये तक पहुंचा; 24 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार
पति-पत्नी की करंट से मौत, खेत में टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार से हादसा 15 भेड़-बकरियों की करंट  से मौत
पंचायत चुनाव में भाजपा के दिग्गजों ने परिवार पर लगाया दांव, बेटे-बहू और पत्नियां मैदान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दो आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव से की शिकायत
अंतरिम भरण-पोषण के बकाए पर 12 महीने की सीमा अवधि आदेश पारित होने की तिथि से होगी लागू