कोटा उपमहापौर चुनाव : भाजपा के विवेक राजवंशी बने डिप्पी मेयर, पदभार किया ग्रहण

कांग्रेस की ओर से मतदान का बहिष्कार

कोटा उपमहापौर चुनाव : भाजपा के विवेक राजवंशी बने डिप्पी मेयर, पदभार किया ग्रहण
नगर निगम कोटा में उपमहापौर पद पर भाजपा के वार्ड 54 पार्षद व पूर्व नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी का निर्वाचन लगभग तय है। भाजपा ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। पार्टी के 65 पार्षदों के स्पष्ट बहुमत के बीच कांग्रेस ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है। ऐसे में राजवंशी के निर्विरोध उपमहापौर बनने की संभावना है।

कोटा। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिकृत रूप से घोषणा किए जाने के बाद कोटा नगर निगम के उप महापौर विवेक राजवंशी ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान कोटा दक्षिण विधायक, लाडपुरा विधायक और भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। नगर निगम कोटा में भाजपा के विवेक राजवंशी उपमहापौर पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस की ओर से मतदान का बहिष्कार किया गया है। शनिवार को सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन दाखिल करने का समय निर्धारित था। इस दौरान उपमहापौर पद के लिए केवल विवेक राजवंशी का ही नामांकन दाखिल हुआ। ऐसे में निर्वाचन विभाग की ओर से आधिकारिक रूप से दोपहर 2 बजे विवेक राजवंशी के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की गई।

नगर निगम कोटा में उपमहापौर के लिए मतदान होना है। कांग्रेस की ओर से मतदान के बहिष्कार के ऐलान और भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने के कारण पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वार्ड 54 से भाजपा पार्षद विवेक राजवंशी का उपमहापौर बनना लगभग तय माना जा रहा है। भाजपा ने अंतिम दौर में उनके नाम पर सहमति बना ली है। नगर निगम कोटा में एक दिन पहले महापौर का चुनाव हुआ था। इसमें वार्ड 98 से भाजपा पार्षद अनुसुइया गोस्वामी महापौर निर्वाचित हुई थीं। भाजपा को 100 वार्डों में से 65 पार्षदों का स्पष्ट बहुमत मिला है। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने अनुसुइया गोस्वामी को महापौर घोषित किया था। महापौर घोषित होने के तुरंत बाद उन्होंने पदभार भी ग्रहण कर लिया था।

शनिवार को उपमहापौर निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा की ओर से महापौर अनुसुइया गोस्वामी और वरिष्ठ पार्षद गोपाल राम मंडा ने विवेक राजवंशी की ओर से नामांकन दाखिल किया। भाजपा ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वार्ड 54 से पार्षद विवेक राजवंशी के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है।

कांग्रेस ने उपमहापौर चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है। शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या और वोट चोरी का आरोप लगाते हुए मतदान का बहिष्कार करने की बात कही है। कांग्रेस के बहिष्कार के चलते विवेक राजवंशी के निर्विरोध निर्वाचित होने की संभावना है। विवेक राजवंशी पिछले बोर्ड में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वे मेला समिति के अध्यक्ष और महापौर पद के प्रत्याशी भी रह चुके हैं। भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने के कारण उनका उपमहापौर बनना लगभग तय माना जा रहा है।

Read More असर खबर का - जलकुंभी हुई साफ, दुर्गंध से मिली राहत

हालांकि उपमहापौर पद के लिए भाजपा में कई नामों पर चर्चा हुई थी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वार्ड 40 से पार्षद लव शर्मा तथा वार्ड 75 से पार्षद और कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन के नाम भी चर्चा में रहे। नाम को लेकर पार्टी के भीतर कुछ समय तक अंदरूनी खींचतान की स्थिति भी बनी रही, लेकिन अंतिम दौर में विवेक राजवंशी के नाम पर सहमति बनी।

Read More असर खबर का : सड़क दोहरीकरण निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एईपीसी का सेमिनार 26 नवंबर को जयपुर में, मुक्त व्यापार समझौतों के प्रभावी उपयोग पर होगा मंथन एईपीसी का सेमिनार 26 नवंबर को जयपुर में, मुक्त व्यापार समझौतों के प्रभावी उपयोग पर होगा मंथन
परिधान निर्यातकों को मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के लाभों और कारोबारी अवसरों से अवगत कराने के लिए अपैरल एक्सपोर्ट प्रमोशन...
प्रेमी के प्यार में पत्नी बनी पति की कातिल, हत्या कर 3 KM अंदर जंगल में दफनाया शव; डॉग स्क्वॉड ने खोला राज
जयपुर मेट्रो की संपत्तियों पर पोस्टर-बैनर लगाने वालों पर होगी FIR, 1 साल तक की हो सकती है जेल
ईरान: बिना हिजाब गाना गाने पर महिला सिंगर को को कोर्ट ने सुनाई ऐसी खौफनाक सजा, जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन
चम्बल नदी में 20 टैग लगे नवजात घड़ियाल छोड़े, वैज्ञानिक तकनीक से होगी गतिविधियों की निगरानी
राजस्थान की हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'द लास्ट टूर' 29 नवंबर को होगी रिलीज, यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक
मंगलवार को शेयर और मुद्रा बाजार बंद, बुधवार से सामान्य कारोबारी गतिविधियां होंगी शुरू