शीतलहर के कारण जयपुर समेत 19 जिलों में पहली से आठवीं कक्षा तक स्कूलों में छुट्टी, तीन संभागों में बारिश का अलर्ट

घने कोहरे के कारण फ्लाइटें अटकीं, सुबह देर तक रजाई का सहारा

पिछले 24 घंटे में जयपुर, बीकानेर, अजमेर, जोधपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ कुछ जगह हल्की बारिश भी हुई।

जयपुर। प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। शीतलहर और कोहरे के असर से प्रदेशभर में जनजीवन बाधित हुआ है। जयपुर सहित अधिकांश जिलों में रविवार को घना कोहरा छाया रहा और शीतलहर से ठिठुरन बनी रही। जयपुर और जोधपुर में कई फ्लाइटें खराब मौसम की वजह से लेट हुईं तो कई ट्रेनें देरी से चलीं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहने और कोहरे के बीच कुछ जगह हल्की बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में 15 जनवरी से नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने से जयपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। वहीं, शीतलहर के चलते सात जिलों में सोमवार को पहली से आठवीं कक्षा तक एक से चार दिन का अवकाश और अजमेर जिले में पहली से पांचवीं कक्षा तक दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

कई शहरों में दिन का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिरा
पिछले 24 घंटे में जयपुर, बीकानेर, अजमेर, जोधपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ कुछ जगह हल्की बारिश भी हुई। जोधपुर, नागौर, फलौदी के आसपास कई जगह ओले गिरे। प्रदेश में सबसे ठंडा दिन 12 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ चूरू जिले में रहा। जयपुर में अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री, सीकर में 12.5, पिलानी में 13.2, जैसलमेर में 18, जोधपुर में 19, कोटा में 15.4, अजमेर में 18.5, उदयपुर में 22.7, गंगानगर में 15.8 और बीकानेर में 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री दर्ज किया गया और गुरु शिखर पर माइनस दो डिग्री  दर्ज किया गया, मैदानी इलाकों में ओस की बूंदें जमी नजर आर्इं। जयपुर सहित कई शहरों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 30 मीटर से कम रही। जोधपुर एयरपोर्ट पर तीन फ्लाइटें 45 मिनट तक हवा में चक्कर लगाती रहीं। छह जिलों में शीतलहर का असर ज्यादा महसूस किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 21-22 जनवरी तक तक प्रदेश में सर्दी का तेज असर रहने का अनुमान है। 14 जनवरी की शाम से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उदयपुर, कोटा और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है। 

स्कूलों में एक से चार दिन तक बढ़ाई छुट्टियां
शीतलहर के चलते जयपुर समेत 19 जिलों में कक्षा एक से आठ तक बच्चों की छुट्टियां एक से चार दिन तक बढ़ाई गई हैं। जयपुर, सीकर और जैसलमेर में सोमवार को छुट्टी की गई है। पाली, भरतपुर और डीग जिले में 13 और 14 जनवरी, सवाईमाधोपुर जिले में 13 से 16 जनवरी छुट्टियां की गई हैं। अजमेर में कलक्टर ने कक्षा एक से पांचवी तक 13-14 जनवरी का अवकाश घोषित किया है। शीतलहर के कारण नागौर, राजसमंद, कोटा, झालावाड़, बूंदी, ब्यावर, दौसा, बारां, टोंक, भीलवाड़ा, झुंझुनूं, जालौर, धौलपुर, जैसलमेर जिलों में भी अवकाश घोषित किया गया है। जोधपुर और बीकानेर में स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध