सार्वजनिक स्थानों को संवार रहे टीनएजर्स : भौमिया बस्ती पार्क में शुरू की मुहिम, कचरा प्रबन्धन पर भी कर रहे काम 

हेरिटेज नगर निगम मेयर कुसुम यादव ने की शुरुआत

सार्वजनिक स्थानों को संवार रहे टीनएजर्स : भौमिया बस्ती पार्क में शुरू की मुहिम, कचरा प्रबन्धन पर भी कर रहे काम 

इस प्रोजेक्ट के जरिए जयपुर में 400 से अधिक किशोर-किशोरियां पब्लिक स्पेस एंबेसडर के रूप में प्रशिक्षित किया गया है।

जयपुर। शहर में रविवार को डब्ल्यूआरआई इंडिया ने मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से किशोरों पर केंद्रित अपने तरह का यूनिक युवा स्केप-2025 शुरू किया है। इसमें 10 से 19 साल के टीनेजर्स किशोर-किशोरियां भौमिया बस्ती सामुदायिक पार्क में सार्वजनिक स्थल को संवारने का काम कर रहे हैं। पार्क में किशोर-किशोरियों ने यहां बेहतर कचरा प्रबंधन और बैठने की आरामदायक व्यवस्था के अलावा ऐसी जगह बनाने पर काम किया है, जहां आराम, खेलकूद, सामुदायिक सहभागिता और व्यायाम करना आसान होगा। साथ ही इससे स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण को भी बढ़ावा मिलेगा।  कम लागत के सामानों इस्तेमाल किया है।

इसकी शुरुआत हेरिटेज नगर निगम मेयर कुसुम यादव ने की। कहा कि जब मैं यहां आई तो एक किशोरी ने मुझे पार्क के विभिन्न हिस्सों में किए काम के बारे में बताया। मुझे यह अच्छा लगा कि हर स्थान को युवाओं की इच्छाओं के आधार पर डिजाइन किया गया है। चाहे वह चलने के रास्ते और बैठने की जगहें हों या सेल्फी पॉइंट। इस काम में निगम भी सहयोग देगा। इस प्रोजेक्ट के जरिए जयपुर में 400 से अधिक किशोर-किशोरियां पब्लिक स्पेस एंबेसडर के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। जिससे वे यहां काम कर सकें। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर के कंचनपुर में अंधविश्वास का अनोखा मामला सामने आया है। सिर पर कौआ बैठने को अपशकुन मानकर अनिष्ट टालने...
रजनीकांत ने दी सफाई, द्रमुक-अन्नाद्रमुक गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में नहीं थे शामिल
रीको सीतापुरा फ्लैटेड फैक्ट्री: प्लग एंड प्ले मॉडल बना उद्यमियों की पहली पसंद, रेडी टू मूव मॉड्यूल्स उपलब्ध
भाजपा धीरे-धीरे पूरे कर रही है चुनावी वादे, अगले सप्ताह से शुरू होगी राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया: सचदेवा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल
ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता: 1,771 उल्लंघनकर्ताओं, खनिज तस्करों और ड्रग तस्करों को दबोचा, अवैध हथियार सहित 179 वाहन जब्त
रक्तदान सबसे बड़ा दान: जयपुर में शिविर के दौरान वसुंधरा राजे का संदेश, हर दो सेकंड में पड़ती है खून की जरूरत