मानसून में विभागीय लापरवाही : अधूरे सड़क-नाला निर्माण कार्य से शहर की रफ्तार थमी, जलभराव और हादसों का बढ़ा खतरा

आधी सड़क बनने के बाद शेष हिस्सा अधूरा है

मानसून में विभागीय लापरवाही : अधूरे सड़क-नाला निर्माण कार्य से शहर की रफ्तार थमी, जलभराव और हादसों का बढ़ा खतरा
मानसून की पहली बारिश ने नगर निगम, जेडीए और निर्माण एजेंसियों की तैयारियों की पोल खोल दी। कई सड़कें अधूरी और टूटी पड़ी हैं, जिससे जलभराव, कीचड़ और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। कांति चंद रोड, झोटवाड़ा-खातीपुरा मार्ग, खिरनी फाटक और निवारू रोड पर कार्य धीमा है, जनता परेशान है।

जयपुर। मानसून की पहली बारिश ने शहर में सड़क और नाला निर्माण से जुड़े सभी विभागों की तैयारियों की पोल खोल दी है। नगर निगम जयपुर, विकास प्राधिकरण प्राधिकरण और संबंधित निर्माण एजेंसियों की धीमी कार्यप्रणाली के कारण शहर के कई प्रमुख मार्ग आज भी अधूरे पड़े हैं। बारिश शुरू होने के बावजूद निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं होने से आमजन को धूल, कीचड़, जलभराव और दुर्घटनाओं के खतरे के बीच आवागमन करना पड़ रहा है। कांति चंद रोड पर सड़क का एक हिस्सा तैयार कर दिया गया, जबकि दूसरा हिस्सा कई दिनों से टूटा पड़ा है।

झोटवाड़ा से खातीपुरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण के लिए सड़क तोड़ देने से यातायात और स्थानीय व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। खिरनी ाटक रोड पर नाला निर्माण के नाम पर जगह-जगह सड़कें तोड़ खोद दी गई हैं, लेकिन कार्य की रफ्तार बेहद धीमी है।  इसी तरह निवारू रोड पर भी आधी सड़क बनने के बाद शेष हिस्सा अधूरा पड़ा है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि संबंधित विभागों ने मानसून से पहले निर्माण कार्य पूरा कराया होता तो, वर्तमान में ये हालात नहीं बनते। अब बारिश के दौरान जलभराव फिसलन और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मानसून मेहरबान : जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर सहित कई जिलों में बारिश, सवाईमाधोपुर में पांच इंच बारिश से बिगड़े हालात मानसून मेहरबान : जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर सहित कई जिलों में बारिश, सवाईमाधोपुर में पांच इंच बारिश से बिगड़े हालात
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय होने से जयपुर समेत कई जिलों में बारिश। सवाईमाधोपुर के नादौती में करीब पांच इंच...
मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप