अधूरी एमडीआर-183 सड़क बरसात में बनी बड़ी परेशानी

बारिश में गड्ढों से 60 गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित

अधूरी एमडीआर-183 सड़क बरसात में बनी बड़ी परेशानी
वन विभाग की स्वीकृति के बाद भी निर्माण अधूरा, राहगीरों ने की शीघ्र कार्य की मांग।

भण्डेड़ा। नैनवां से वाया बांसी होते हुए धनावा- बूंदी को जोड़ने वाली एमडीआर-183 सड़क पर दो स्थानों पर वर्षों से अधूरा पड़ा निर्माण बरसात के दिनों में राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है। वन विभाग की आपत्ति के कारण रुका यह कार्य अब दोनों विभागों से स्वीकृति मिलने के बावजूद शुरू नहीं हो सका है। इससे सड़क पर बने गहरे गड्डों में वर्षा का पानी भर जाने से वाहन चालकों और यात्रियों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि लंबे समय से समस्या जस की तस बनी हुई है, जबकि संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है।

जानकारी के अनुसार सार्वजनिक निर्माण विभाग, नैनवां ने धनावा से नैनवां तक लगभग 45 किलोमीटर लंबे मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड (एमडीआर-183) का निर्माण कराया था। आबादी क्षेत्रों में सीसी सड़क तथा अन्य स्थानों पर डामरीकरण किया गया, लेकिन सांवतगढ़-फोकी पिपलिया-बांसी मार्ग पर करीब 2.9 किलोमीटर तथा मानपुरा डुंगरिया से नैनवां की ओर लगभग तीन किलोमीटर सड़क वन विभाग की आपत्ति के कारण अधूरी रह गई। वर्तमान में वन विभाग की स्वीकृति मिलने के बाद भी निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं हुआ है। क्षेत्र के लगभग 60 गांवों के लोग इसी मार्ग से बूंदी जिला मुख्यालय, नैनवां और हिण्डोली के लिए आवागमन करते हैं। किसानों को भी कृषि उपज लेकर मंडियों तक पहुंचने में कठिनाई रही है।

बांसी निवासी नितेश कुमार शर्मा ने बताया कि अधूरी सड़क के कारण वाहन लगातार हिचकोले खाते हैं और आए दिन क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। बांसी निवासी नीरूशंकर शर्मा ने कहा कि बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी गहरे गड्डों के कारण भारी असुविधा होती है। बांसी निवासी अवधेश कुमार जैन ने बताया कि हल्की बारिश में भी सड़क फिसलनभरी हो जाती है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है। वहीं भण्डेड़ा निवासी डेयरी संचालक गणेश कुमार साहू ने कहा कि दूध परिवहन के दौरान भी वाहनों को नुकसान उठाना पड़ता है।

पूर्व राज्यमंत्री प्रभूलाल सैनी सहित जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से वन विभाग से संबंधित अधिकारियों से शीघ्र अधूरे निर्माण को पूरा कराने के लिए पुनः आग्रह किया जाएगा, ताकि हजारों बाधा दूर हो चुकी है। अब संबंधित विभागीय अधिकारियों से शिघ्र अधुरे निर्माण कार्य को पूरा कराने के लिए पुन: आग्रह किया जाएगा, ताकि हजारों  राहगीरों को राहत मिल सके। 

Read More देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा : 15 पुरुष और 7 महिलाएं गिरफ्तार, बोगस ग्राहक बनकर पहुंची

- सत्यप्रकाश शर्मा (भाया), बांसी प्रशासक (सरपंच) एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि

Read More युवक को बंधक बनाकर जूतों की माला पहनाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

 

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें