गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय

यात्रियों और उनके सामान की गहन जांच की जा रही 

गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सीआईएसएफ ने टर्मिनल, प्रवेश द्वार, पार्किंग और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं। यात्रियों और सामान की गहन जांच की जा रही है, जिससे लंबी कतारें बन सकती हैं। प्रशासन ने समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

जयपुर। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। सीआईएसएफ की ओर से एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन, प्रवेश द्वार, पार्किंग क्षेत्र और संवेदनशील हिस्सों में अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। यात्रियों और उनके सामान की गहन जांच की जा रही है, जिससे सुरक्षा प्रक्रिया में पहले की तुलना में अधिक समय लग रहा है।

एयरपोर्ट बिल्डिंग में प्रवेश से पहले भी सघन तलाशी ली जा रही है। वहीं, चेक-इन काउंटर और सुरक्षा जांच प्वाइंट पर भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। इसके चलते यात्रियों को लंबी कतारों का सामना करना पड़ सकता है।
एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी फ्लाइट के निर्धारित समय से काफी पहले एयरपोर्ट पहुंचें। प्रशासन का कहना है कि बढ़ी हुई सुरक्षा जांच के कारण प्रक्रिया में देरी हो सकती है, इसलिए समय से पहले पहुंचने पर यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी और फ्लाइट छूटने का डर भी नहीं रहेगा।

सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षा कर्मियों को दें।

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी
हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तूफानी पारियों व घातक गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स...
राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आवाज दबाने का आरोप : सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उठाए सवाल, बोले- क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पहल : 3 से 8वीं कक्षा के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग-आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू
फीफा विश्व रैंकिंग : 8 साल बाद फ्रांस फिर नंबर वन पर पहुंचा, वियतनाम ने मलेशिया पर 3-1 जीत के बाद 99वें स्थान पर लगाई छलांग 
रूपए में आई मजबूती: अंतरबैंकिंग मुद्रा बाज़ार में 92.60 प्रति डॉलर पर पहुंचा
लापरवाही और तेज रफ्तार का मंजर : बेकाबू टैंकर ने एक दर्जन वाहनों को ठोका, 6 लोग घायल
भारतीय कंपनियों को भी झटका: ईरान से लड़ाई के बीच ट्रंप ने किया टैक्स नियमों में बड़ा बदलाव, मेटल और फार्मा सेक्टर पर लगाया 50% टैरिफ