आरोही 2023-24 के दौरान छात्राओं ने दिखाई क्रिएटिविटी एवं डांस परर्फोमेंस देकर बटोरी तालियां
गांधी नगर स्थित राजकीय महिला पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय में तीन दिवसीय आरोही 2023-24 कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ काॅलेज के प्राचार्य डी. के. वरेनिया ने रिबन काटकर तथा दीप प्रज्वलन कर किया।
जयपुर। गांधी नगर स्थित राजकीय महिला पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय में तीन दिवसीय आरोही 2023-24 कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ काॅलेज के प्राचार्य डी. के. वरेनिया ने रिबन काटकर तथा दीप प्रज्वलन कर किया।
इससे पूर्व दो दिवस तक विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों जैसे मेंहदी, फेस पेंटिंग, फोटोफ्रेम, ज्वेलरी मेकिंग, हेंगिंग प्लान्र्टस, डिबेट, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, पोएट्री, कूकिंग विदाउट फ्यूल, नेल आर्ट, रंगोली तथा स्ट्रीट प्ले जैसी रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया तथा एंजाॅय किया।
महाविद्यालय की पांचो डिप्लोमा तथा डिग्री कोर्स की चारों ब्रांच की छात्राओं ने आज 1990 के फिल्मी सोन्गस पर ड्यूट डांस की प्रस्तुति दी।इसके अलावा सोलो सोन्ग तथा समूह नृत्य पेश कर मौजूदा दर्शक एवं फेकल्टी मेम्बर्स की तालियाँ बटोरी।

Comment List