शिक्षा विभाग बन रहा भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा : जूली ने  भ्रष्टाचार के लगाए आरोप, कहा-  शिक्षा विभाग के अंदर भ्रष्टाचार बहुत अंदर तक पहुंच चुका 

पहले खेल सामग्री में घोटाला हुआ

शिक्षा विभाग बन रहा भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा : जूली ने  भ्रष्टाचार के लगाए आरोप, कहा-  शिक्षा विभाग के अंदर भ्रष्टाचार बहुत अंदर तक पहुंच चुका 

जूली ने कहा है कि भाजपा सरकार के शासन में शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा बनता जा रहा है

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। जूली ने कहा है कि भाजपा सरकार के शासन में शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा बनता जा रहा है। पहले खेल सामग्री में घोटाला, फिर किताबों में मनमर्जी और अब बच्चों के मिड डे मील में दूध देने के लिए जा रहे मिल्क पाउडर का बाजार में पहुंचना दिखाता है कि शिक्षा विभाग के अंदर भ्रष्टाचार बहुत अंदर तक पहुंच चुका है।

अपने विभाग के कामकाज के अलावा हर विषय पर टिप्पणी करने वाले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की इस भ्रष्टाचार पर चुप्पी स्वीकारोक्ति है कि उनका विभाग पर उनका कोई नियंत्रण नहीं है। दिखावे के लिए वो एक शिक्षक पर पांच हजार रुपए देने का आरोप लगाकर प्रेस वार्ता तक कर देते हैं, पर करोड़ों के गबन पर चुप्पी साधे बैठे हैं। दिलावर को बताना चाहिए कि घटिया खेल सामग्री से लेकर अभी तक उन्होंने भ्रष्टाचार के विरुद्ध क्या कदम उठाए हैं?

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत