'नैतिक मूल्यों की ज्योति बाल निबंध संग्रह' पुस्तक का शिक्षा मंत्री ने किया विमोचन

पुस्तक बच्चों के लिए अनुकरणीय है

'नैतिक मूल्यों की ज्योति बाल निबंध संग्रह' पुस्तक का शिक्षा मंत्री ने किया विमोचन

दिलावर ने कहा कि तंवर द्वारा लिखित 'नैतिक मूल्यों की ज्योति पुस्तक' निश्चित ही छोटे-छोटे बच्चों में संस्कार का बीजा रोपण करेगी।

जयपुर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने ओमप्रकाश तंवर द्वारा लिखित पुस्तक 'नैतिक मूल्यों की ज्योति बाल निबंध संग्रह' का आज यहां जयपुर स्थित अपने राजकीय आवास पर विमोचन किया। इस अवसर पर दिलावर ने कहा कि जीवन में नैतिक मूल्यों का बड़ा महत्व है। नैतिक मूल्य व्यक्ति को संस्कारी बनाते हैं और अनुशासित व संयमित जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि तंवर द्वारा लिखित 'नैतिक मूल्यों की ज्योति पुस्तक' निश्चित ही छोटे-छोटे बच्चों में संस्कार का बीजा रोपण करेगी। यह पुस्तक बच्चों के लिए अनुकरणीय है। ओमप्रकाश तंवर द्वारा लिखित इस पुस्तक में जल्दी सोए, जल्दी उठें, छुए बड़ों के पैर, पाए उनका आशीर्वाद, पहला सुख निरोगी काया, आज का काम आज ही निपटाए, जैसे छोटे-छोटे प्रेरणादाई निबंधों के जरिए बच्चों को बौद्धिक, नैतिक, भावात्मक, सामाजिक एवं जीवन कौशल मूल्य की शिक्षा देने का उत्तम प्रयास किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कोटा में प्रसूताओं की मौत प्रकरण : सभी 22 दवाइयां जांच में सही, गुणवक्ता में कमी नहीं कोटा में प्रसूताओं की मौत प्रकरण : सभी 22 दवाइयां जांच में सही, गुणवक्ता में कमी नहीं
कोटा में प्रसूताओं की मौत प्रकरण में अस्पताल में काम आ रही दवाईयों के सैंपल जांच में सही पाए गए।...
इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्प्णी, निजी शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों को जनगणना कार्य के लिए नहीं कर सकते बाध्य
नौतपा के पहले दिन भट्टी सा तपा प्रदेश, 28 से फिर आंधी-बारिश के आसार
भीषण गर्मी से राजस्थान में मई-जून में बिजली डिमांड चरम पर, सप्लाई प्रबंधन में जुटा ऊर्जा विभाग
सरिस्का में खुशखबरी : बाघिन ST-22 ने दिए दो शावकों को जन्म, बाघों की संख्या बढ़कर 54
सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'