करौली-सवाईमाधोपुर को पांचना बांध से सिंचाई पानी देने के प्रयास होंगे तेज, न्यायालय के आदेशों के बावजूद उपलब्ध नहीं कराया जा सका पानी

दोनों याचिकाएं फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन

करौली-सवाईमाधोपुर को पांचना बांध से सिंचाई पानी देने के प्रयास होंगे तेज, न्यायालय के आदेशों के बावजूद उपलब्ध नहीं कराया जा सका पानी

करौली और सवाईमाधोपुर जिलों के किसानों को पांचना बांध से सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है

जयपुर। करौली और सवाईमाधोपुर जिलों के किसानों को पांचना बांध से सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। जल संसाधन विभाग के अनुसार किसानों की मांग और न्यायालय के आदेशों के बावजूद कानून-व्यवस्था संबंधी बाधाओं के कारण अभी तक पानी उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। पांचना बांध से 9,985 हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई के लिए किसानों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी, जिसके आदेशानुसार सिंचाई पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। वहीं, गंभीर नदी बचाओ समिति द्वारा भी इस संदर्भ में याचिका दायर की गई है। दोनों याचिकाएं फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन हैं।

गंभीर नदी को पुनर्जीवित करने और सिंचाई सुविधाओं को विस्तार देने के लिए संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के तहत पानी वितरण की योजना पर विचार हो रहा है। इसके तहत तालाबों और बांधों में पानी भरे जाने की तकनीकी उपादेयता की जांच की जा रही है। परियोजना की डीपीआर तैयार की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्यवाही होगी। राज्य सरकार आपसी समझौते से मामले को सुलझाने के लिए प्रयास करेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल