रबी सीजन में बढ़ी बिजली की डिमांड

महंगी बिजली खरीद हो रही सप्लाई, कोयले की कमी से अगले 15 दिन में बढ़ सकता है बिजली संकट 

रबी सीजन में बढ़ी बिजली की डिमांड
बिजली कंपनियां मंहगी दरों पर बिजली खरीदकर सप्लाई दे रही हैं, लेकिन आगामी 15 दिनों में बिजली संकट बढ़ सकता है और अलग अलग श्रेणी में बिजली कटौती शुरू की जा सकती है। 

जयपुर। प्रदेश के आधा दर्जन थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले की कमी के चलते बिजली उत्पादन घट गया है। रबी सीजन में किसानों की अधिक बिजली डिमांड, औद्योगिक और घरेलू उपभोक्ताओं के यहां भी लोड बढ़ने से डिमांड-सप्लाई में अंतर बढ़ गया है। फिलहाल बिजली कंपनियां मंहगी दरों पर बिजली खरीदकर सप्लाई दे रही हैं, लेकिन आगामी 15 दिनों में बिजली संकट बढ़ सकता है और अलग अलग श्रेणी में बिजली कटौती शुरू की जा सकती है। 

डिमांड करीब 18 हजार मेगावाट तक पहुंची
प्रदेश में बिजली किल्लत के बीच डिमांड करीब 18 हजार मेगावाट तक पहुंच गई है और डिमांड-सप्लाई में 1500 मेगावाट से भी ज्यादा अंतर बना हुआ है। प्रदेश के छह थर्मल पावर प्लांट्स में बिजली उत्पादन ठप पड़ा है। कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट की 600 मेगावाट की एक यूनिट, सूरतगढ़ सबक्रिटिकल की 250-250 मेगावाट की एक यूनिट, सूरतगढ़ सुपर क्रिटिकल की 660-660 मेगावाट की दो यूनिट, कोटा थर्मल प्लांट की 210 मेगावाट की एक यूनिट तकनीकी कारणों से बंद पड़ी हैं। विद्युत उत्पादन निगम ने इन यूनिट को जल्दी शुरू करने का दावा किया है। प्रदेश की उत्पादन इकाइयों को औसतन हर रोज 21 रैक(84 हजार मैट्रिक टन) कोयले की जरूरत है। छत्तीसगढ़ से राजस्थान की खदानों से भी पूरी सप्लाई नहीं मिल पा रही और हर रोज करीब 20 से 24 हजार मैट्रिक टन कम कोयला मिल रहा है। 
अधिकांश पावर प्लांट में महज चार से पांच दिन का कोयला ही बचा है। प्रदेश की थर्मल इकाइयां अभी पूरी तरह कोल इंडिया कंपनी पर निर्भर हैं। राज्य उत्पादन निगम को कोल इंडिया के करीब एक हजार करोड़ रुपए चुकाने हैं। उधारी के कारण कोल इंडिया से सप्लाई भी प्रभावित हुई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार
मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष से सदन सुचारू रूप से चलाने में सहयोग मांगा।...
टीकाराम जूली का कानून व्यवस्था को सरकार पर हमला, कहा- अपराध होने से पहले प्रभावी कार्रवाई कर वारदात को रोकना पुलिस का काम
ब्लैंक चेक से ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म : फाइनेंसर गिरफ्तार, आरोपी से लिए थे 2 लाख रुपए
आमजन के मुद्दे संसद में उठाएगी कांग्रेस : लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का प्रयास उचित नहीं, सैलजा ने कहा- सरकार को युवाओं और किसानों के सवालों का देना होगा जवाब
तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चपेट में आने से युवक की मौत
संजय राउत का केन्द्र पर बड़ा हमला : करोड़ों में खरीदे विधायक, कहा- राजनीतिक हत्या कर रही सरकार
नेतन्याहू की संभावित न्यूयॉर्क यात्रा पर गिरफ्तारी के कानूनी विकल्पों की समीक्षा जारी, ममदानी ने कहा- अधिकार के अनुरूप करेंगे कार्रवाई