निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन, विद्युत निगमों में नई भर्तियां लाने की मांग

जी पी एफ कटौती शुरू नहीं किये जाने पर भी जताया रोष

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन, विद्युत निगमों में नई भर्तियां लाने की मांग
राजस्थान विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा निजीकरण के विरोध में आज सम्पूर्ण राजस्थान प्रदेश में विद्युत विभाग के जिला व वृत्त कार्यालयों के कर्मचारियों द्वारा कार्य-बहिष्कार कर प्रदर्शन किया गया

जयपुर। राजस्थान विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा निजीकरण के विरोध में सम्पूर्ण राजस्थान प्रदेश में विद्युत विभाग के जिला व वृत्त कार्यालयों के कर्मचारियों द्वारा कार्य-बहिष्कार कर प्रदर्शन किया गया। साथ ही जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार एवं अधीक्षण अभियन्ता के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव, ऊर्जा, राजस्थान सरकार को बिजली विभाग में की जा रहे निजीकरण के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से विद्युत निगमों में विभिन्न मॉडल एवं नामों से किये जा रहे निजीकरण जैसे सभी डिस्कॉम में मीटरिंग, बिलिंग जैसे मॉडल लाकर, उत्पादन निगम को ज्वाइंट वेंचर के नाम से एवं प्रसारण निगम को कलस्टर एवं अब ईनविट मॉडल के नाम से किये जा रहे निजीकरण को रोकने, स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया। साथ ही विद्युत निगमों में नई भर्तियां लाने की मांग की गई। विद्युत निगमों, पुरानी पेंशन योना लागू होने के बाद भी अब तक सीपीएफ कटौती बन्द कर जीपीएफ कटौती शुरू नहीं किये जाने पर भी रोष जताया।

राजस्थान विद्युत संघर्ष समिति चेतावनी दी गई कि यदि राजस्थान की सभी विद्युत निगमों के अलग-अलग नामों से किये जा रहे निजीकरण को नहीं रोका गया, तो कर्मचारियों के असंतोष व आक्रोशवश समिति को मजबूरन आन्दोलनात्मक कदम उठाने पर विवश होना पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेवारी प्रशासन एवं राजस्थान सरकार की होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता