आमेर महल में बंद रहेगी हाथी सफारी, जानें क्या है कारण

प्रवेश टिकट वितरण व्यवस्था सिंहपोल द्वार पर की

आमेर महल में बंद रहेगी हाथी सफारी, जानें क्या है कारण
शारदीय नवरात्र मेले के चलते आमेर महल में 10 से 21 अक्टूबर तक हाथी सवारी पूरी तरह बंद रहेगी। सुरक्षा और दर्शनार्थियों की भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। महल पर्यटकों के लिए सुबह 8 से शाम 5.30 बजे तक खुला रहेगा। प्रवेश टिकट सिंहपोल द्वार से मिलेंगे।

जयपुर। शारदीय नवरात्र के दौरान आमेर महल परिसर स्थित शिलामाता मंदिर और जलेब चौक में लगने वाले नवरात्रा मेले को देखते हुए आमेर महल में हाथी सवारी का संचालन 10 से 21 अक्टूबर तक पूरी तरह बंद रहेगा।  यह निर्णय दर्शनार्थियों की आवाजाही और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

इस अवधि में आमेर महल पर्यटकों के अवलोकन के लिए निर्धारित समय में ही खुला रहेगा। पर्यटक सुबह 8 से शाम 5.30 बजे तक महल का भ्रमण कर सकेंगे।  महल अधीक्षक डॉ.राकेश छोलक ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आमेर महल में प्रवेश टिकट वितरण व्यवस्था सिंहपोल द्वार पर की है।

Tags: elephant

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग  उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
जयपुर के मानसरोवर सेक्टर 119 स्थित सोमेश्वर पार्क मंदिर परिसर में दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ...
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान