प्रबोधकों ने भजनलाल शर्मा को दिया मांगों का ज्ञापन 

पदोन्नति के नाम पर केवल छल किया जाता रहा है

प्रबोधकों ने भजनलाल शर्मा को दिया मांगों का ज्ञापन 

प्रबोधकों के साथ पदोन्नति के नाम पर होते रहे छल से अवगत कराते हुए बताया कि प्रबोधक कैडर में पात्र 10392 बीएड योग्यता धारी प्रबोधकों के साथ पदोन्नति के नाम पर केवल छल किया जाता रहा है। 

जयपुर। प्रबोधक संघ राजस्थान (भामस) के शिष्ट मंडल ने जयपुर सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रदेश महामंत्री संजय कौशिक ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अभिनन्दन पत्र भेंट कर स्वागत किया एवं प्रबोधक कैडर की पदोन्नति से संबंधित मांग पत्र सौंपा, जिसमें प्रबोधकों के साथ पदोन्नति के नाम पर होते रहे छल से अवगत कराते हुए बताया कि प्रबोधक कैडर में पात्र 10392 बीएड योग्यता धारी प्रबोधकों के साथ पदोन्नति के नाम पर केवल छल किया जाता रहा है। 

भाजपा सरकार के आते ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी शेष रहे 5 हजार पात्र प्रबोधकों की पदोन्नति की घोषणा की थी, यदि गत कांग्रेस सरकार की भांति ही पदोन्नति के नाम पर छल होगा, तो प्रबोधक संघ राजस्थान उसका विरोध करेगा। मुख्यमंत्री ने प्रबोधक कैडर की मांगों को वाजिब मानते हुए शीघ्र ही संघ के शिष्ट मंडल से शिक्षा मंत्री व संबंधित अधिकारियों से वार्ता करवा कर प्रबोधक कैडर के हित मे सम्मानजनक हल निकालने का आश्वासन दिया।  

Post Comment

Comment List