सरकार कब तक सच्चाई छिपाएगी, जनता को जबाव देना पडेगा : डोटासरा

राजस्थान को भ्रमित करने वाले स्वयंभू 'भागीरथ' को जनता के सामने देना पड़ेगा जवाब

सरकार कब तक सच्चाई छिपाएगी, जनता को जबाव देना पडेगा : डोटासरा

ईआरसीपी परियोजना को लेकर लगाई गई आरटीआई की जानकारी राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा बताकर नहीं देने पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा सरकार को जनता को जबाव देना ही पड़ेगा

जयपुर। ईआरसीपी परियोजना को लेकर लगाई गई आरटीआई की जानकारी राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा बताकर नहीं देने पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा सरकार को जनता को जबाव देना ही पड़ेगा। डोटासरा ने कहा है कि भाजपा सरकार ईआरसीपी परियोजना की जानकारी देने एवं समझौते को सार्वजनिक करने से क्यों घबरा रही है? राजस्थान की जनता पीकेसी-ईआरसीपी परियोजना की कुल लागत, राज्य की हिस्सेदारी, कार्य की समयसीमा एवं क्रियान्वयन का विवरण जानना चाहती है। लेकिन भाजपा सरकार इसे 'राष्ट्रीय सुरक्षा' से जोड़कर जानकारी देने से बच रही है। ईआरसीपी के समझौते का सच बताने में 'राष्ट्रीय सुरक्षा का ख़तरा' एवं 'आर्थिक हितों का जोखिम' कैसे हो सकता है? सच ये है कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पीकेसी-ईआरसीपी के समझौते में मध्य प्रदेश के सामने समर्पण करके राजस्थान के हितों के साथ खिलवाड़ किया है।

लोकसभा चुनाव में राजस्थान की जनता का वोट हासिल करने के लिए समझौते का स्वांग रचा गया, मुख्यमंत्री ने स्वयंभू 'भागीरथ' बनकर आभार सभाएं की और जल संकट ख़त्म करने का झूठ बोलकर जनता को धोखा दिया। सरकार कब तक समझौते की सच्चाई छिपाएगी? राजस्थान को भ्रमित करने वाले स्वयंभू 'भागीरथ' को जनता के सामने जवाब देना पड़ेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ