मकर संक्रांति से पहले ही पतंगों से बड़ी संख्या में घायल होने लगे परिंदे, घायल पंछियों की विदेश से आकर कर रहे सेवा

दिन-रात पक्षियों का इलाज कर रहे हैं

मकर संक्रांति से पहले ही पतंगों से बड़ी संख्या में घायल होने लगे परिंदे, घायल पंछियों की विदेश से आकर कर रहे सेवा

ऑस्ट्रेलिया से आए डॉ.स्टीफन हर्ष पिछले पांच वर्षों से लगातार जयपुर आकर मांझे से घायल पक्षियों का उपचार कर रहे हैं।

जयपुर। शहर में जैसे-जैसे मकर संक्रांति का पर्व नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे पतंगबाजी का उत्साह चरम पर पहुंचता जा रहा है। लेकिन इस उत्सव के बीच धारदार मांझा बेजुबान परिंदों के लिए खतरा बनता जा रहा है। मांझे की चपेट में घायल पक्षियों को समय रहते उपचार की जरूरत होती है।

डॉ.स्टीफन हर्ष पिछले पांच साल से लगातार आ रहे...
ऑस्ट्रेलिया से आए डॉ.स्टीफन हर्ष पिछले पांच वर्षों से लगातार जयपुर आकर मांझे से घायल पक्षियों का उपचार कर रहे हैं। इसके अलावा लंदन से डॉ.एश्ले क्लेटोंन, मैथ्यू रैंडल और हेली एयर्स भी जयपुर पहुंच चुके हैं। वे मालवीय नगर स्थित रक्षा संस्थान के शेल्टर में रहकर दिन-रात पक्षियों का इलाज कर रहे हैं। 

रोजाना 25 से 30 कॉल आ रहीं 
रक्षा संस्थान के रोहित गंगवाल ने बताया कि शेल्टर में पक्षियों के लिए विशेष आईसीयू तैयार किया गया है। जहां गंभीर रूप से घायल पक्षियों को रखा जा रहा है।  शहर के विभिन्न इलाकों से रोजाना 25 से 30 रेस्क्यू कॉल आ रही हैं। 

Tags: kites

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान