एमएसपी पर फर्जी पंजीयन का खुलासा : सहकारिता विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों रजिस्ट्रेशन निरस्त

व्यवस्था में फर्जीवाड़े पर प्रभावी रोक की उम्मीद

एमएसपी पर फर्जी पंजीयन का खुलासा : सहकारिता विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों रजिस्ट्रेशन निरस्त

प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए किसानों द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंजीकरण कराने के गंभीर मामले सामने आने के बाद सहकारिता विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग ने बीकानेर, चूरू और जैसलमेर जिलों में व्यापक जांच के बाद हजारों की संख्या में संदिग्ध पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं।

जयपुर। प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसल बेचने के लिए किसानों द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंजीकरण कराने के गंभीर मामले सामने आने के बाद सहकारिता विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग ने बीकानेर, चूरू और जैसलमेर जिलों में व्यापक जांच के बाद हजारों की संख्या में संदिग्ध पंजीकरण निरस्त कर दिए हैं। इसके साथ ही 70 से अधिक ई-मित्र केंद्रों पर अनियमितताओं के चलते कार्रवाई की गई है। सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने बताया कि विभाग फर्जीवाड़े को लेकर शून्य सहनशीलता की नीति पर काम कर रहा है। जहां भी गलत दस्तावेजों से पंजीकरण के मामले उजागर हो रहे हैं, वहां तत्काल प्रभाव से जांच कर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

मंत्री दक ने बताया कि संबंधित जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में फर्जी पंजीयन को स्वीकार न किया जाए और दोषी व्यक्तियों एवं ई-मित्र संचालकों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सरकार का कहना है कि यह कदम वास्तविक किसानों के हितों की रक्षा करने और खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। विभाग की इस कार्रवाई से एमएसपी खरीद व्यवस्था में फर्जीवाड़े पर प्रभावी रोक की उम्मीद जताई जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि
ईरान में जारी सरकार-विरोधी प्रदर्शनों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। एक ईरानी अधिकारी ने बताया कि बीते...
पत्नी ने किया मायके से वापस आने से इंकार, गुस्से में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जानें पूरा मामला
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में मचा हंगामा, जांच शुरू
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 : लॉन्च होगी डॉ. करण सिंह की आधिकारिक जीवनी, लेखक हरबंस सिंह और प्रकाशक रवि सिंह पुस्तक पर करेंगे चर्चा
मुख्यमंत्री के समक्ष बेणेश्वर धाम के सौन्दर्याकरण का प्रस्तुतीकरण, कहा- सरकार आस्था के प्रमुख केन्द्र के संरक्षण तथा इसे संवारने के लिए प्रतिबद्ध
एक और हिंदू की मौत से थर्राया बांग्लादेश, आखिर कब होगा अल्पसंख्यकों के लिए पड़ोसी देश सुरक्षित? भारत ने की कड़ी आलोचना
करूर भगदड़ मामला: सीबीआई की पूछताछ के बाद टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई के लिए रवाना