सिविल लाइंस क्षेत्र में निकली तिरंगा रैली, देशभक्ति का जोश, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार भी हुए शामिल
बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया
सिविल लाइंस क्षेत्र में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला
जयपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने इसकी अगुवाई की। यात्रा में परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह और ब्रिगेडियर होशियार सिंह दहिया के परिजनों ने नेतृत्व किया।
रैली गुर्जर की थड़ी से शुरू होकर सोडाला तक निकाली गई, जिसमें गाजे-बाजे के साथ झांकियां, ऊंट, हाथी-घोड़े, रथ और बग्घियों में सवार शहीदों के परिजन, संत-महंत और पूर्व सैनिक शामिल हुए। इस आयोजन में ओलंपियन देवेंद्र झांझड़िया, संत अवधेशाचार्य, और कई आध्यात्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, और व्यापारिक हस्तियां शामिल हुईं।
इस तिरंगा यात्रा में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों की भागीदारी ने इसे और भी खास बना दिया। रैली का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों को सम्मानित करना था। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल छा गया।

Comment List