निर्माण कार्यों में प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति को लेकर वित्त विभाग ने जारी की स्पष्टता, सभी निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य 

वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित होगा

निर्माण कार्यों में प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति को लेकर वित्त विभाग ने जारी की स्पष्टता, सभी निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य 

वित्त विभाग ने निर्माण कार्यों में प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रक्रिया पर स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने कहा कि बिना अनुमोदित अनुमान (Estimate) के कोई कार्य मान्य नहीं होगा। ऐसे कार्य तत्काल रोकने और आवश्यक स्वीकृति लेने के निर्देश दिए गए। यह कदम राज्य में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करेगा।

जयपुर। वित्त विभाग ने निर्माण कार्यों में प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी करने की प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण स्पष्टिकरण जारी किया है। विभाग ने कहा है कि विभिन्न विभागों द्वारा निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृति जारी करते समय सभी निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य है।

विभाग ने यह स्पष्ट किया कि कार्यों के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करते समय यदि पूर्वानुमान (Estimate) स्वीकृत नहीं किया गया है तो ऐसे कार्यों को अनुमोदित नहीं माना जाएगा। इसके साथ ही जिन कार्यों के अनुमान स्वीकृत नहीं हुए हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से रोकने और आवश्यक स्वीकृति प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

सार्वजनिक निर्माण विभाग ने इस संबंध में अवगत कराया कि किसी भी निर्माण कार्य की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति के साथ अनुमान का अनुमोदन आवश्यक है। जिन कार्यों में यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, उन्हें मान्य नहीं माना जाएगा। वित्त विभाग ने कहा है कि सभी विभाग अपने संबंधित डिवीजनों से निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रक्रिया की पुनः जांच कर आवश्यक संशोधन A&F शाखा को भेजें। इस स्पष्टिकरण से राज्य में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित होगा।

 

Read More एसओजी की कार्रवाई : 25 हजार का ईनामी डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, असली अभ्यर्थियों की परीक्षा देकर कराता था पास

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह