नमकीन की दुकान में धधकी आग : तंग गलियों से संघर्ष कर दमकलें पहुंची, सिलेण्डरों को सुरक्षित निकाला

मैरिज गार्डन तक पहुंची

नमकीन की दुकान में धधकी आग : तंग गलियों से संघर्ष कर दमकलें पहुंची, सिलेण्डरों को सुरक्षित निकाला

रसगुल्ले-नमकीन की एक दुकान में आग लगने से दहशत फै ल गई। आग इतनी भयानक थी कि नजदीक के एक मैरिज गार्डन को चपेट में ले लिया। पुलिस ने बताया अजमेर रोड स्थित बीकानेरी रसगुल्ला-नमकीन भंडार में लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकलों की मदद से करीब तीन घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जयपुर। सोडाला थाना इलाके में गुरुवार तडके रसगुल्ले-नमकीन की एक दुकान में आग लगने से दहशत फै ल गई। आग इतनी भयानक थी कि नजदीक के एक मैरिज गार्डन को चपेट में ले लिया। पुलिस ने बताया अजमेर रोड स्थित बीकानेरी रसगुल्ला-नमकीन भंडार में लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकलों की मदद से करीब तीन घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जेसीबी से शटर तोड़ी, दो किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही आग
दुकान की शटर बन्द होने की वजह से राहत दल ने जेसीबी बुलाकर शटर तोडक़र आग बुझाने का काम किया।  जानकारी के अनुसार दुकान में तीन गैस सिलेण्डर रखे थे। दमकलकर्मियों ने सबसे पहले तीनों सिलेण्डरों को बाहर निकाला। प्रारम्भिक जांच में हादसे का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान