फुटपाथ पर बनी झुग्गी झोपड़ी में लगी आग : बाइक और मोबाइल समेत अन्य सामान जला, एक सिलेण्डर फटा; दूसरे को खाली स्थान पर फेंका

आग न्याब सिंह की झुग्गी में लगी

फुटपाथ पर बनी झुग्गी झोपड़ी में लगी आग : बाइक और मोबाइल समेत अन्य सामान जला, एक सिलेण्डर फटा; दूसरे को खाली स्थान पर फेंका

आग से पूरा सामान और 4 बाइक, साइकिल, 2 मोबाइल, पहचान के कागज, आधार ,जन आधार ,वोटर आईडी, नगद पैसे इत्यादि जल गए।

जयपुर। प्रताप नगर थाना इलाके में सुबह दहलावास के बालाजी मंदिर के पास फुटपाथ पर बनी झुग्गी झोपड़ी में आग लग गई। आग करीब 9:50  के लगभग लगी थी, जिसकी सूचना 101 कंट्रोल पर 9:55 पर दी गई । मौके पर पहुंची 2 दमकलों ने करीब 1 घंटे में आग पर काबू पाया गया। थाना अधिकारी ने बताया कि झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले मजदूरों के एक झुग्गी में आग लग गई। आग न्याब सिंह की झुग्गी में लगी। वह भरतपुर के सेवर, आगाह पुर पंचायत के चाकचौसी नगला के रहने वाले हैं। झोपड़ी में न्याब सिंह के अलावा उसके चचेरे भाई शिवराम, भगत सिंह, समीर और उसकी पत्नी रेखा समेत 4 बच्चे रहते थे। श्याम सिंह कलाकारी का काम करने घर से सुबह निकल गया और बच्चे पढ़ने निकल गए। 

आग से पूरा सामान और 4 बाइक, साइकिल, 2 मोबाइल, पहचान के कागज, आधार ,जन आधार ,वोटर आईडी, नगद पैसे इत्यादि जल गए। आग में एक खाली सिलेंडर भी फट गया दूसरा गैस सिलेंडर भरा हुआ था, जिसे खाली ग्राउंड में फेंक दिया गया। पीड़िता रेखा ने बताया कि जो भी कमाते हैं, सब यही रखते हैं। रुपए पैसे सब जल गए। आगजनी में किसी भी तरह की जनहानि से मना किया जा रहा है। आग के कारण आसपास के इलाके में अपरा-तफरी हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान