रणथंभौर में 4 शिकारियों पर वन विभाग ने कसा शिंकजा, जंगली सूअर का मांस बनाते हुए दबोचा

वन विभाग की टीम चारों शिकारियों से पूछताछ कर रही है

रणथंभौर में 4 शिकारियों पर वन विभाग ने कसा शिंकजा, जंगली सूअर का मांस बनाते हुए दबोचा

गश्त के दौरान टीम ने रात में करीब 12:30 बजे गांव के पास 4 लोगों को भट्टी लगाकर कुछ बनाते हुए पकड़ा, जिस पर वन विभाग की टीम ने जांच की।

जयपुर। रणथंभौर टाइगर रिजर्व में वन विभाग की टीम ने अवैध शिकार के खिलाफ कार्रवाई की है। देर रात वन विभाग की टीम ने बसोकलां गांव से सटी टाइगर रिजर्व की दीवार के पास जंगली सूअर का मांस बनाते 4 शिकारियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल वन विभाग की टीम चारों शिकारियों से पूछताछ कर रही है।

तालेड़ा रेंज के कार्यवाहक रेंजर राम खिलाड़ी मीणा ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे वन विभाग से टाइगर रिजर्व के गांव के आसपास शिकारियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी, जिस पर कुंडेरा रेंजर मनीष कुमार कुलदीप के नेतृत्व में नाका प्रभारी पूरी पहाड़ी भूपेंद्र सिंह, नाका प्रभारी बसो मोहनलाल सैनी, मानसिंह वनरक्षक, तारेश कुमार वनरक्षक व बार्डर होमगार्ड टीम का गठन किया गया। 

गश्त के दौरान टीम ने रात में करीब 12:30 बजे गांव के पास 4 लोगों को भट्टी लगाकर कुछ बनाते हुए पकड़ा, जिस पर वन विभाग की टीम ने जांच की। जांच में टीम को जंगली सूअर का मांस बना हुआ मिला और करीब 10 से 12 किलो कच्चा मांस बरामद किया गया। इस पर टीम ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वन विभाग की टीम ने मनराज प्रजापत, ओम प्रकाश मीणा, बुद्धि प्रकाश और रामराज को गिरफ्तार किया है। रेंजर राम खिलाड़ी मीणा के अनुसार पूछताछ में शिकारियों से कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

Tags: poachers

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रश्न का लिखित उत्तर पढ़ने के मुद्दे पर आसान और पक्ष-विपक्ष सदस्यों में बहस : वासुदेव देवनानी ने किया हस्तश्रेप, कहा- लिखित उत्तर नहीं पढ़ने से समय की होगी बचत  प्रश्न का लिखित उत्तर पढ़ने के मुद्दे पर आसान और पक्ष-विपक्ष सदस्यों में बहस : वासुदेव देवनानी ने किया हस्तश्रेप, कहा- लिखित उत्तर नहीं पढ़ने से समय की होगी बचत 
विधानसभा में प्रश्न का लिखित उत्तर पढ़ा जाए या नहीं, इस विषय पर 8 मिनट बहस चलती रही।
चिड़ियाघर लगाएगा बर्ड फेयर : पक्षी विशेषज्ञ देंगे विभिन्न बर्ड्स की जानकारी, बच्चे करेंगे मानसागर की पाल से विभिन्न प्रजातियों का अवलोकन 
एक करोड़ के सवाल का सामना करती नजर आएंगी इशिता गुप्ता
सिटी बसों के लिए प्राइवेट कम्पनियों से ली जाएंगी सेवाएं : विधानसभा में झाबर सिंह खर्रा ने दिया जवाब, विपक्ष ने जताया सरकार की कार्यशैली पर विरोध; जूली ने कहा- प्राइवेट कम्पनियों को काम सौंपकर जिम्मेदारी से बच रही सरकार 
अमेरिका से डिपोर्ट किए गए लोगों को लेकर भारत पहुंचा विमान, 104 लोग थे सवार
महाकुंभ से आ रही बस हादसे का शिकार : श्रद्धालुओं की मौत पर कांग्रेस नेताओं ने जताया दुख, ईश्वर से की घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना 
ईसरदा बांध परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू : अवाप्ति में  363.3508 हेक्टेयर सरकारी और 9.8111 हेक्टेयर निजी भूमि शामिल, विभाग ने जारी की विज्ञप्ति