मानवेंद्र सिंह जसोल की कार का दिल्ली-मुंबई हाईवे पर हुआ एक्सिडेंट, जसोल की पत्नी की मौत
अशोक गहलोत ने जताया दुख
कांग्रेस नेता मानवेन्द्र सिंह जसोल की कार का एक्सिडेंट हो गया है। कार में मानवेन्द्र सिंह के साथ उनकी पत्नी चित्रा सिंह और बेटा सवार था।
अलवर। कांग्रेस नेता मानवेन्द्र सिंह जसोल की कार का एक्सिडेंट हो गया है। कार में मानवेन्द्र सिंह के साथ उनकी पत्नी चित्रा सिंह और बेटा सवार था। हादसे में उनकी पत्नी की मौत हो गई हैं। बताया जा रहा है कि कार डिवाइडर से टकरा गई थी। जिससे यह हादसा हुआ।
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने जताया दुख
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सड़क दुघर्टना में श्री मानवेन्द्र सिंह जसोल की पत्नी श्रीमती चित्रा सिंह के निधन का समाचार दुखद है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं परिजनों को हिम्मत देने की कामना करता हूं। मैं ईश्वर से सड़क दुघर्टना में घायल श्री मानवेन्द्र सिंह जसोल एवं अन्य परिजनों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
जसोल समेत 4 लोग थ मौजूद
बताया जा रहा है कि गाड़ी में मानवेन्द्र सिंह जसोल के अलावा तीन लोग मौजूद थे। हादसे के समय कार में जसोल के अलावा उनका बेटा हमीर सिंह और ड्राइवर मौजूद थे। जो घायल हो गए है। और घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया गया है। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है।
दिल्ली-मुंबई हाईवे पर हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि मानवेन्द्र सिंह की कार का एक्सिडेंट दिल्ली-मुंबई हाईवे पर हुआ हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने व्यक्त किया दुख
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दिल्ली-मुंबई हाईवे पर नौगांव (हरियाणा) में हुई सड़क दुर्घटना में बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद श्री मानवेंद्र सिंह जी तथा उनके सुपुत्र के घायल होने व उनकी धर्मपत्नी के निधन का समाचार सुनकर मन अत्यंत दुःखी है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और श्री मानवेंद्र सिंह जी तथा उनके सुपुत्र को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
पीसीसी चीफ डोटासरा ने जताया दुख
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद श्री मानवेंद्र सिंह जसोल जी की धर्मपत्नी श्रीमती चित्रा सिंह जी के निधन का अत्यंत दु:खद एवं दुर्भाग्यपूर्ण समाचार मिला है। ईश्वर इस असहनीय दु:ख में शोकाकुल परिवार को हिम्मत दें, हादसे में घायल मानवेंद्र जी एवं अन्य परिवारजन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।

Comment List