सड़क सुरक्षा अभियान : राज्य में जागरूकता बढ़ाने के लिए भव्य राज्य स्तरीय समारोह आयोजित, जनपथ पर होगा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विशेष योग्यजनों को हेलमेट करेंगे वितरित

सड़क सुरक्षा अभियान  : राज्य में जागरूकता बढ़ाने के लिए भव्य राज्य स्तरीय समारोह आयोजित, जनपथ पर होगा कार्यक्रम

राज्य में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए 13 दिसंबर को भव्य राज्य स्तरीय समारोह आयोजित होगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे अमर जवान ज्योति, जनपथ पर शुरू होगा। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समारोह में सड़क सुरक्षा संदेश से जुड़े गुब्बारे और पतंग उड़ाकर अभियान की शुरुआत करेंगे।

जयपुर। राज्य में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए 13 दिसंबर को भव्य राज्य स्तरीय समारोह आयोजित होगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे अमर जवान ज्योति, जनपथ पर शुरू होगा। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समारोह में सड़क सुरक्षा संदेश से जुड़े गुब्बारे और पतंग उड़ाकर अभियान की शुरुआत करेंगे। सीएम मौके पर उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाएंगे, जिसमें स्कूल व कॉलेजों के करीब 3 हजार विद्यार्थी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा पोस्टर का विमोचन किया जाएगा और मुख्यमंत्री विशेष योग्यजनों को हेलमेट वितरित करेंगे।

सड़क सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों तथा घायलों की जान बचाने वाले गुड सेमेरिटन को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने की पहल को बढ़ावा दिया जाएगा। सुबह 10:25 बजे मुख्यमंत्री सड़क सुरक्षा सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसी दौरान सड़क सुरक्षा जागरूकता की ऑटो रिक्शा रैली को भी हरी झंडी दिखाकर आगे बढ़ाया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह