पूर्व राजपरिवार के सदस्य महेंद्रसिंह मेवाड़ का निधन

पूर्व राजपरिवार के सदस्य महेंद्रसिंह मेवाड़ का निधन

84 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, अंतिम संस्कार आज

उदयपुर। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार सदस्य एवं पूर्व सांसद महेंद्रसिंह मेवाड़ का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शहर के निकट अनंता हॉस्पिटल में रविवार को अपराह्न 3 बजे अंतिम सांस ली। उन्हें दीपावली से पूर्व हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।

उनके पुत्र विश्वराज सिंह नाथद्वारा से भाजपा विधायक और बहू महिमा कुमारी राजसमंद से सांसद हैं।  मेवाड़ भाजपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों से जुड़े रहे। उन्होंने वर्ष 1989 में भाजपा के टिकट पर चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर कांग्रेस की निर्मला कुमार को शिकस्त दी।  1991 में उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्हें कांग्रेस ने चित्तौड़गढ़ लोकसभा से मैदान में उतारा, जहां वह भाजपा के जसवंत सिंह जसोल से चुनाव हार गए। लोकसभा चुनाव 1996 में उन्हें कांग्रेस ने फिर टिकट दिया, लेकिन उनका संसदीय क्षेत्र बदलकर भीलवाड़ा कर दिया। इस चुनाव में उन्हें भाजपा के सुभाषचंद बहेड़िया ने शिकस्त दी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई