फाउण्डेशन ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित 

स्मारिका का विमोचन भी किया गया

फाउण्डेशन ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित 

ल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही इस मौके पर एक स्मारिका का विमोचन भी किया गया। 

जयपुर। जस्टिस नगेन्द्र कुमार जैन फाउण्डेशन ट्रस्ट की ओर से भट्टारक की नसियां स्थित तोतूका सभागार में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां अर्जित करने वाली 108 विभूतियों को सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के सदस्य दिलीप शिवपुरी ने बताया कि न्यायमूर्ति जेपी जैन की 50वीं पुण्यतिथि एवं 108वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित इस सम्मान समारोह में विधि, ज्योतिष, वकालात, चिकित्सा, शिक्षा, प्रशासनिक सेवा, साहित्य, पर्वतारोहण, कला-संस्कृति, खेल, वास्तुकला, इंजीनियरिंग एवं समाज सेवा सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

ट्रस्टी रमेश अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्म भूषण से सम्मानित एवं समाज सेवी डॉ. डीआर मेहता उपस्थित थे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की कई जानी-मानी हस्तियां भी उपस्थित रहेंगी। ट्रस्टी  सुरेश जैन ने बताया कि जस्टिस नगेन्द्र कुमार जैन फाउण्डेशन ट्रस्ट का गठन मानवीय मूल्यों से प्रेरित कार्यों को आगे बढ़ाने तथा समाज के जरूरतमंद वर्गों को मुख्यधारा में लाने तथा इन क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया। 

ट्रस्ट के अध्यक्ष जस्टिस नगेंद्र कुमार जैन ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर गतिविधियों का निस्वार्थ भाव के साथ आयोजन किया जाता रहेगा। जैन ने बताया कि जस्टिस पाना चंद जैन, जस्टिस वीएस दवे, जस्टिस जेआर चौपड़ा, जस्टिस एस एन भार्गव, पंडित केदार शर्मा, श्रीराम स्वामी सहित 108 विभूतियों को सम्मानित किया गया।

 

Read More एसओजी की कार्रवाई : 25 हजार का ईनामी डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, असली अभ्यर्थियों की परीक्षा देकर कराता था पास

Tags: ceremony

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं