झालाना में एक साथ दिखे चार बघेरे : फ्लोरा संग तीन शावकों ने कराया दीदार, सफारी जिप्सी के सामने से ट्रैक पार करते आए नजर
नेचर गाइड असलम खान ने साझा किया वीडियो
झालाना लेपर्ड रिजर्व में सोमवार सुबह पर्यटकों को एक साथ चार बघेरे नजर आए। ट्रैक नंबर तीन पर मादा बघेरा फ्लोरा अपने तीन शावकों के साथ चहलकदमी करती दिखी। चारों बघेरे सफारी जिप्सी के सामने से ट्रैक पार करते नजर आए।
जयपुर। झालाना लेपर्ड रिजर्व में सोमवार सुबह पर्यटकों को बेहद रोमांचक नजारा देखने को मिला। ट्रैक नंबर तीन पर एक साथ चार बघेरे दिखाई दिए। मादा बघेरा फ्लोरा अपने तीन शावकों के साथ ट्रैक पर चहलकदमी करती नजर आई। इस दौरान फ्लोरा और उसके तीनों शावक पर्यटकों की सफारी जिप्सी के सामने से ट्रैक क्रॉस करते हुए दिखाई दिए। अचानक एक साथ चार बघेरों को सामने देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे और इस खूबसूरत पल को कैमरे में कैद कर लिया।
नेचर गाइड असलम खान ने बघेरों की इस खास झलक का वीडियो दैनिक नवज्योति के साथ साझा किया। वीडियो में फ्लोरा के साथ उसके तीनों शावक जंगल में बेफिक्र अंदाज में चलते दिखाई दे रहे हैं। झालाना में एक साथ चार बघेरों की मौजूदगी ने सफारी के रोमांच को और बढ़ा दिया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
05 Oct 2026 17:30:55
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने केंद्र सरकार पर 'क्रोनी कैपिटलिज्म' को बढ़ावा देने और अर्थव्यवस्था को बदहाल...

Comment List