7 से 9 नवंबर तक आमेर महल, हवामहल, जंतर-मंतर और नाहरगढ़ दुर्ग सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को शाम 5 बजे बाद नहीं मिलेगा प्रवेश
समय में बदलाव किया गया
दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के अवसर पर पर्यटकों की कम आवक को देखते हुए जयपुर के 9 प्रमुख स्मारकों के समय में बदलाव किया गया है।
जयपुर। दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के अवसर पर पर्यटकों की कम आवक को देखते हुए जयपुर के 9 प्रमुख स्मारकों के समय में बदलाव किया गया है।
इसके तहत, 7 से 9 नवंबर तक आमेर महल, हवामहल, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ दुर्ग, राजकीय केंद्रीय संग्रहालय, ईसरलाट, सिसोदिया रानी का बाग, विद्याधर का बाग और गांधी वाटिका शाम 5 बजे के बाद पर्यटकों के अवलोकनार्थ बंद रहेंगे। पुरातत्व विभाग के निदेशक डॉ पंकज धरेंद्र ने ये आदेश जारी किए हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
04 Nov 2026 11:40:59
उत्तर पश्चिम रेलवे ने पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान-5.0 शुरू किया है। रेलवे के...

Comment List