महिला दिवस के दिन ही महिला से दुष्कर्म से कानून की दयनीय स्थिति सामने आई : गहलोत

तीन साल के बच्चे के सामने दुष्कर्म

महिला दिवस के दिन ही महिला से दुष्कर्म से कानून की दयनीय स्थिति सामने आई : गहलोत

जयपुर में महिला दिवस के दिन रिपोर्ट देने गई महिला से कांस्टेबल के दुष्कर्म करने के मामले पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर हमला बोला है।

जयपुर। महिला दिवस के दिन एक कांस्टेबल के महिला से होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने की घटना पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा है कि महिला दिवस के दिन मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र की यह घटना राजस्थान में कानून व्यवस्था की दयनीय स्थिति बताती है। बेहद शर्मनाक है कि महिला दिवस के अवसर पर जब भाजपा सरकार आईफा अवॉर्ड्स की चकाचौंध एवं मनोरंजन में व्यस्त थी, तभी सीएम भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र में एक दलित गर्भवती महिला के साथ एक पुलिसकर्मी ने तीन साल के बच्चे के सामने दुष्कर्म किया। आईफा का अपना महत्व है पर आमजन की सुरक्षा के साथ ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। आमोद-प्रमोद के कार्यक्रमों में जुटी हुई भाजपा सरकार के शासन में रक्षक ही भक्षक बन रहे हैं। राज्य सरकार को इस आरोपी कांस्टेबल को सेवा से बर्खास्त करना चाहिए और इस मामले को केस ऑफिसर स्कीम में लेकर जल्द से जल्द से सजा दिलवानी चाहिए। इस केस को एक नजीर बनाना चाहिए जिससे पुलिस के किए जाने वाले ऐसे अत्याचारों को रोका जा सके।

महिला अत्याचार की घटना ने किया शर्मसार: जूली
जयपुर में महिला दिवस के दिन रिपोर्ट देने गई महिला से कांस्टेबल के दुष्कर्म करने के मामले पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर हमला बोला है। जूली ने कहा है कि महिला दिवस पर सरकार ने बड़े बड़े दावे किए, लेकिन इस बीच सीएम के विधानसभा क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज कराने गई गर्भवती महिला से कांस्टेबल ने दुष्कर्म कर डाला। यह घटना प्रदेश को शर्मसार करने वाली है। नहीं सहेगा राजस्थान के नारे पर सरकार सत्ता में आई थी और महिला दिवस के दिन सीएम के विधानसभा क्षेत्र में ही इतनी बड़ी घटना हो गई। फिर भी सरकार चुप है। जूली ने सवाल किया है कि अगर रक्षक ही भक्षक बन जाएंगे तो प्रदेश का क्या होगा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

निगम का हीट एक्शन प्लान : आमजन को मिलेगी तपती गर्मी से राहत, महिला हाउसिंग ट्रस्ट और नगर निगम ने किया तैयार निगम का हीट एक्शन प्लान : आमजन को मिलेगी तपती गर्मी से राहत, महिला हाउसिंग ट्रस्ट और नगर निगम ने किया तैयार
गर्मी में आमजन को हीटवेव से राहत प्रदान करने के लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके...
ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर