जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा 19 लाख रुपए का सोना

355.800 ग्राम तस्करी का सोना पकड़ा

जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा 19 लाख रुपए का सोना

एक्सरे मशीन से यात्री की जांच की गई। पूछताछ करने पर यात्री संतोषपूर्वक जवाब नहीं दे पाया और यात्री ने किसी भी प्रकार की वस्तु को अपने पास होने से इनकार कर दिया। कस्टम टीम ने सामान की सघनता से जांच की तो यात्री पेस्ट के रूप में सैंडल में सोना छिपाकर लाया था।

जयपुर। कस्टम विभाग की टीम ने सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट पर 355.800 ग्राम तस्करी का सोना पकड़ा है, जिसकी कीमत 19 लाख रुपए बताई जा रही है। यात्री दुबई से सोना लेकर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा था, जहां कस्टम विभाग की टीम ने तलाशी के दौरान यात्री का पकड़ लिया।  कस्टम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक संदिग्ध लगने पर यात्री को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। एक्सरे मशीन से यात्री की जांच की गई। पूछताछ करने पर यात्री संतोषपूर्वक जवाब नहीं दे पाया और यात्री ने किसी भी प्रकार की वस्तु को अपने पास होने से इनकार कर दिया। कस्टम टीम ने सामान की सघनता से जांच की तो यात्री पेस्ट के रूप में सैंडल में सोना छिपाकर लाया था। सोना जब्त कर यात्री को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2050 तक आलसी हो जाएंगे भारतीय : गर्मी से बढ़ेगा हार्ट अटैक-डायबिटीज का जोखिम, लैंसेट रिपोर्ट में 156 देशों के डेटा का एनालेसिस 2050 तक आलसी हो जाएंगे भारतीय : गर्मी से बढ़ेगा हार्ट अटैक-डायबिटीज का जोखिम, लैंसेट रिपोर्ट में 156 देशों के डेटा का एनालेसिस
बढ़ते तापमान से 2050 तक करोड़ों लोग शारीरिक रूप से निष्क्रिय हो सकते। 27.8°C से ऊपर तापमान पर फिजिकल एक्टिविटी...
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस समारोह : पर्यावरण संरक्षण के लिए कई अहम पहलें हुईं साकार, वन क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था और अधिक सशक्त
48 वर्ष की हुई रानी मुखर्जी : अभिनय से दर्शकों के दिलों में बनाई खास जगह, जानें 1997 में डेब्यू से फिल्म ‘ब्लैक’ तक के शानदार सफर के बारे में 
एटीएम में ठगी : बातों में उलझाकर युवक का कार्ड बदला, 2.30 लाख रुपये पार
ईरान ने अमेरिका और इजरायल के साथ युद्धविराम की संभावना को नकारा, होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से गहराया ईंधन संकट
ईद-उल-फितर पर मायावती ने दी देश और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं: समतामूलक विकास को मिले रफ्तार, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की
इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता बना ब्लैकमेलिंग का जाल, युवक से 10 लाख की मांग