राजभवन में गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस समारोह आयोजित, राज्यपाल बागडे ने स्थानीय लोगों से संवाद कर दी बधाई और शुभकामनाएं 

स्थानीय विकास में भूमिका निभाने का भी किया आह्वान

राजभवन में गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस समारोह आयोजित, राज्यपाल बागडे ने स्थानीय लोगों से संवाद कर दी बधाई और शुभकामनाएं 

राजभवन में गुरुवार को गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया

जयपुर। राजभवन में गुरुवार को गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इस दौरान इन राज्यों के स्थानीय निवासियों से संवाद कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल बागडे ने गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और हिमाचल के इतिहास और संस्कृति की चर्चा करते हुए कहा कि यहां के निवासी जहां भी रहें, उन्होंने अपनी परम्पराओं को कायम रखा है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों के लोग राजस्थान में नौकरी की वजह से आते हैं परन्तु राजस्थान के उद्यमियों ने दूसरे राज्यों में जाकर उद्योग-धन्धे स्थापित कर राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को सुदृढ करने में महती भूमिका निभाई है। उन्होंने राज्यों के निवासियों से अपने प्रांत, जिले और ग्राम से निरंतर लगाव रखने, जड़ो से जुड़े रहने और वहां के स्थानीय विकास में भूमिका निभाने का भी आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भारत विविधता में एकता की संस्कृति वाला राष्ट्र है। राज्यों के स्थापना दिवस मनाने का उद्देश्य यही है कि 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की संकल्पना को व्यवहार में सफलीभूत होते हम देख सकें। उन्होंने पीओके और तत्कालीन सैन्य स्थितियों के साथ राष्ट्र प्रेम के लिए किए कार्यों का भी स्मरण किया। उन्होने राष्ट्रोत्थान में सभी को मिलकर भूमिका निभाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने ओडिशा राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए वहां की संस्कृति और राजस्थान में ओडिशा वासियों के योगदान की चर्चा की। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी देवाशीष पुष्टि, विष्णु चरण मलिक, पूर्व अधिकारी जे.सी. मोहन्ती ने भी विचार रखे। हिमाचल प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के निवासियों ने अपने अपने प्रांत और राजस्थान से जुड़ाव पर जानकारी दी। राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी ने आरंभ में सभी राज्यों के निवासियों से संवाद करते हुए अभिनंदन और स्वागत किया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

हरियालो राजस्थान कॉनक्लेव : हरित भविष्य के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया पर्यावरण प्रदर्शनी का उद्घाटन, हरियालो राजस्थान कॉनक्लेव : हरित भविष्य के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया पर्यावरण प्रदर्शनी का उद्घाटन,
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को होटल मैरियट में आयोजित हरियालो राजस्थान: पर्यावरण कॉनक्लेव...
Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी
दिल्ली में कोहरे का असर : दृश्यता कम होने से 27 उड़ानें रद्द, कई फ्लाइटों में देरी
केंद्र से 2000 करोड़ हासिल करने की तैयारी, SASCI अर्बन रिफॉर्म्स को लागू करने पर मंथन
‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज : हंसी, रोमांस और इमोशनल ड्रामा का लगेगा तड़का, जानें रिलीज डेट 
राज्यपाल की राम. वी. सुतार के निधन पर शोक संवेदना, कहा- भारतीय कला के महान कलाकार थे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्र के नाम संदेश, 'टैरिफ' के फायदों सहित अपनी आर्थिक उपलब्धियों को गिनाया