एसबीआई ‘साथी’ पीओएस मशीन का जयपुर में भव्य शुभारंभ

बैंक के उच्चाधिकारियों द्वारा किया गया उद्घाटन

एसबीआई ‘साथी’ पीओएस मशीन का जयपुर में भव्य शुभारंभ

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने नवाचारों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ‘साथी’ पीओएस मशीन का शुभारंभ किया गया है, जो बाजार में क्रांति लाने वाली तकनीक साबित होगी

जयपुर। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने नवाचारों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ‘साथी’ पीओएस मशीन का शुभारंभ किया गया है, जो बाजार में क्रांति लाने वाली तकनीक साबित होगी। इसका उद्घाटन बैंक के उच्चाधिकारियों द्वारा किया गया। बैंक द्वारा राजस्थान में पहली ‘साथी’ पीओएस मशीन का लोकार्पण जयपुर के टीएक्सबी हब, एओ-1, गोपालबाड़ी में एक प्रतिष्ठित व्यापारी को प्रदान कर किया। यह पहल एसबीआई की नवाचार और उत्कृष्टता की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

‘साथी’ पीओएस मशीन में ऑडियो नोटिफिकेशन के साथ भुगतान प्राप्ति की सुविधा है। इसके द्वारा टैप एंड पे प्रणाली के द्वारा भी भुगतान किया जा सकता है, साथ ही क्रेडिट कार्ड को पंच करके भी भुगतान किया जा सकता है। इस प्रकार इस डिवाइस के द्वारा डिजिटल माध्यम से भुगतान प्राप्ति की विविध सुविधाएं उपलब्ध हैं।   ग्राहकों की संतुष्टि और लेन-देन में अद्वितीय सरलता और कुशलता प्रदान करने के लिए इसे डिज़ाइन किया गया है। देश के सबसे बड़े बैंक के रूप में, एसबीआई अपने ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए हमेशा अग्रणी और नवाचारी समाधान प्रस्तुत करने का प्रयास करता रहता है।

यह लॉन्च प्रौद्योगिकी-आधारित बैंकिंग सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल  है और हमें विश्वास है कि यह हमारे ग्राहकों और हितधारकों के लिए अति महत्वपूर्ण एवं उपयोगी साबित होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं