हरिभाऊ बागडे ने कन्या हॉस्टल का किया लोकार्पण, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का किया आह्वान

उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया

हरिभाऊ बागडे ने कन्या हॉस्टल का किया लोकार्पण, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का किया आह्वान

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने तेजास्थली मूण्डवा में नवनिर्मित संत दुलाराम कुलरिया व संत पदमाराम कुलरिया ऑडिटोरियम तथा आयचुकी देवी गंगाराम राठी हॉस्टल भवनों का लोकार्पण किया

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने तेजास्थली मूण्डवा में नवनिर्मित संत दुलाराम कुलरिया व संत पदमाराम कुलरिया ऑडिटोरियम तथा आयचुकी देवी गंगाराम राठी हॉस्टल भवनों का लोकार्पण किया। उन्होंने वहीं बीपीएड कॉलेज के भवन निर्माण का शिलान्यास भी किया। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया।

राज्यपाल ने  लोक देवता वीर तेजाजी को याद करते हुए महिला शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि  लङकिया किसी से कम नहीं है और वर्तमान में बच्चियां ज्यादा आगे बढ रही हैं। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि अच्छा अभ्यास करें, इसी की जरूरत है। बागडे ने कहा कि भारत में दुनियाभर का सबसे अधिक टैलेंट था और है। उन्होंने कहा कि जिसके पास कौशल होगा, उसे रोजगार मिल जाएगा, इसलिए भारत सरकार कौशल विकास का प्रशिक्षण दे रही है। हमारे हाथ में कला है तो सफल होंगे। बच्चों से कहा कि शारीरिक शक्ति बढाओ, इतनी बढाओ कि दूसरों को डर लगना चाहिए। अपना कौशल और बौद्धिक क्षमता बढाने वाला ही आगे जाएगा। इस पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने बच्चों के कार्यक्रम की सराहना की। चौधरी ने कहा कि राजस्थान की धरती में  एक दूसरे के सहयोग की भावना है। यही भारतीयता है, राष्ट्र वाद है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

नए कलेवर में श्याम मसाला : प्रीति जिंटा बनीं ब्रांड एम्बेसडर, देशभर में विस्तार की तैयारी नए कलेवर में श्याम मसाला : प्रीति जिंटा बनीं ब्रांड एम्बेसडर, देशभर में विस्तार की तैयारी
जानी-मानी श्यामधणी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने उत्पाद ‘श्याम किचन मसाले’ को नए कलेवर के साथ बाजार में उतार दिया। मसालों...
देश का पहला बैरियर रहित टोल सिस्टम शुरू : ऑटोमैटिक तरीके से होगी नम्बर प्लेट की पहचान, गडकरी ने कहा- सफर होगा तेज और आसान
उपभोक्ताओं की सेहत की सुरक्षा के लिए बड़ी कार्रवाई : खाद्य सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन पर ई-कॉमर्स पर 6 लाख का जुर्माना, उपभोक्ता की शिकायतों के बाद उठाया कदम
राजस्थान में मौसम ने ली करवट : तेज आंधी और बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत, अंधड़ के कारण दिन में ही अंधेरे में डूबा शहर
भारत में मोबाइल आधारित ‘डिजास्टर कम्युनिकेशन सिस्टम’ की शुरुआत : करोड़ों लोगों के मोबाइल पर एक साथ बजा सायरन, स्क्रीन पर दिखा एक संदेश 
बरगी बांध क्रू्नर हादसा : मौत से हारी ममता, बेटे को बचाने के लिए अपनी लाइफ जैकेट में सीने से चिपकाया
विकास कार्यों की बैठक में पहले सम्मान फिर मारपीट : सरपंच प्रतिनिधि ने समाज अध्यक्ष को जड़ा थप्पड़, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल