हरिभाऊ बागडे ने सिक्के का किया अनावरण : लोगों से विकसित भारत के लिए काम करने का आह्वान, कहा - देश को श्रेष्ठ बनाने में प्रत्येक नागरिक निभाएं भागीदारी 

कार्यों में निरंतर आर्थिक सहयोग के अलावा सक्रिय सहभागिता निभाते थे

हरिभाऊ बागडे ने सिक्के का किया अनावरण : लोगों से विकसित भारत के लिए काम करने का आह्वान, कहा - देश को श्रेष्ठ बनाने में प्रत्येक नागरिक निभाएं भागीदारी 
राज्यपाल ने कहा कि नाहटा ने व्यापार और वाणिज्य के क्षेत्र के साथ जन सेवा तथा धर्म सेवा के कार्यों में भी अतुल्यनीय योगदान दिया।

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राष्ट्र हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकसित भारत के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक देश को श्रेष्ठतर बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं। राज्यपाल बीकानेर में हरखचंद नाहटा की पुण्यतिथि के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा उनकी स्मृति में जारी 25 रुपए मूल्य के 40 ग्राम वजनी स्मारक सिक्के के अनावरण समारोह में संबोधित कर रहे थे। 

राज्यपाल ने कहा कि नाहटा ने व्यापार और वाणिज्य के क्षेत्र के साथ जन सेवा तथा धर्म सेवा के कार्यों में भी अतुल्यनीय योगदान दिया। देश की कई सुप्रतिष्ठित संस्थाओं से संबंध रखकर वे लोक मंगल कार्यों में निरंतर आर्थिक सहयोग के अलावा सक्रिय सहभागिता निभाते थे। जैनाचार्य जिनपीयूष सागर सूरिश्वर महाराज के सान्निध्य में आयोजित समारोह के दौरान राज्यपाल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा श्री हरखचंद नाहटा की स्मृति में स्मारक रजत सिक्का जारी करना जीवन को आलोक देने वाले महापुरूषों के सम्मान की परम्परा है। उन्होंने कहा कि समय तथा इतिहास की कसौटी पर ही किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व का मूल्यांकन होता है। हरखचंद नाहटा के जीवट व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, दूरदर्शिता तथा लोक मंगल की बलवती भावना ने उन्हें विशेष स्थान दिलाया। 

Tags: bagde

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई