फिर सताने लगी गर्मी, जयपुर सहित अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 35 डिग्री के पार दर्ज 

पश्चिमी राजस्थान में पारा 40 डिग्री के पार

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की गतिविधियां 25 सितंबर से 30 सितंबर तक दर्ज होने की संभावना है।

जयपुर। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से प्रदेश में मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में गर्मी का सितम फिर से शुरू हो गया है। सीमावर्ती जिलों में तो पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। वहीं जयपुर सहित अधिकांश जिलों में भी दिन का तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। ऐसे में पारा बढ़ने के साथ ही गर्मी और उमस का असर फिर से बढ़ गया है।

वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की गतिविधियां 25 सितंबर से 30 सितंबर तक दर्ज होने की संभावना है। भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में भी मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश 27-29 सितंबर के दौरान होने की संभावना है। दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में 28 से 30 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश में मंगलवार को सबसे अधिक तापमान बीकानेर में 40.3 डिग्री दर्ज किया गया। 

वहीं जैसलमेर में 40, गंगानगर में 39.8, फलौदी 39.8, बाड़मेर 39.2, जोधपुर 38.6, अजमेर 36.6 और कोटा में 36.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 35.9 और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिला दिवस पर केंद्र द्वारा रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने की तीखी आलोचना की। उन्होंने महिलाओं...
ईरान के सर्वोच्च नेता के नाम पर बनी सहमति: इजरायल ने दी जान से मारने की धमकी, जानें कौन संभालेगा देश की कमान ?
दुर्भाग्य है धर्मयुद्ध के लिए निकलना पड़ रहा: शंकराचार्य स्वामी ने कहा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर धर्मयुद्ध यात्रा जारी
डोटासरा का गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भाजपा पर हमला : मंहगाई से पहले ही त्रस्त जनता की जेब पर एक और वार, अंतरराष्ट्रीय हालात का हवाला देकर सरकार ने बढ़ाएं दाम
गोविंद देवजी मंदिर में धूमधाम से हुआ गणगौर पूजन और पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ
रणथंभौर की खंडार रेंज में मृत अवस्था में मिली बाघिन टी 94,बाघिन के लंग्स फेलियर बताया जा रहा मौत का कारण
धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल की नई फिल्म का ऐलान, परिवार और मूल्यों पर आधारित दमदार कहानी