पक्षियों पर भारी पड़ा तूफान, पेड़ों के गिरने से हजारों पक्षियों की मृत्यु 

20-25 तोतों के भी मरने की सूचना है

पक्षियों पर भारी पड़ा तूफान, पेड़ों के गिरने से हजारों पक्षियों की मृत्यु 

पश्चिमी विक्षोभ के कारण शहर में मौसम में बदलाव के कारण बारिश का दौर चल रहा है। बारिश के साथ आंधी और तेज हवाएं चली। तेज तूफान के कारण बहुत से पेड़ गिर गए, जो पक्षियों पर भारी पड़े।

जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के कारण शहर में मौसम में बदलाव के कारण बारिश का दौर चल रहा है। बारिश के साथ आंधी और तेज हवाएं चली। तेज तूफान के कारण बहुत से पेड़ गिर गए, जो पक्षियों पर भारी पड़े। तेज तूफान से गिरे पेड़ों के कारण हजारों पक्षियों की मृत्यु हो गई। भूमि पर पेड़ गिरे हुए है और उन पेड़ों के आसपास हजारों की संख्या में पक्षियों का ढेर लगा हुआ नजर आया। सांगानेर रोड स्थित वाटिका में यह नजारा देखने को मिला। इसके अलावा आगरा रोड 20-25 तोतों के भी मरने की सूचना है। 

रक्षा संस्थान के अभिषेक बैरवा ने बताया कि सुबह से करीब 22 पक्षी रेस्क्यू किए गए है। अभी तक और कॉल्स पेंडिंग है। हमारे पास बहुत सारे फोन आए, जहां पेड़ों के गिरने से काफी पक्षियों की मृत्यु हो हुई है।

रोहित गंगवाल ने बताया कि सबसे ज्यादा तूफान का प्रभाव पक्षियों पर पड़ा है, क्योंकि इस समय कुछ प्रजातियों का घोंसला बनाने का समय है, कुछ का अंडे देने का और कुछ पक्षियों के नवजात अभी अंडो से बाहर आए है। इससे पक्षियों को काफी नुकसान हुआ है। 

 

Read More होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Latest News

अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल  अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल 
राजस्थान में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में एक गांव में दबिश देकर अफीम की खेती...
गुजरात में विदेशों से आए खिलौनों और खाद्य पदार्थों के पार्सल : निकला 3 करोड़ का अवैध चरस-गांजा, पुलिस ने किया जब्त
बंगलादेश के दौरे पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव, रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति का किया निरीक्षण 
रंगीलों राजस्थान का होली से विशेष लगाव, आमजन होली पर लें अंत्योदय का संकल्प : भजनलाल
पंजाब में शिवसेना के जिला प्रधान की गोली मारकर हत्या : गोलीबारी में एक बच्चा भी घायल, जांच में जुटी पुलिस
भजनलाल शर्मा ने लोगों के साथ खेली होली : रंगोत्सव की दी शुभकामनाएं, कहा- रंगोत्सव प्रदेशवासियों के जीवन को सुख व खुशहाली के विविध रंगों से परिपूर्ण करे
मुर्मु और मोदी सहित कई नेताओं ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व एकता, प्रेम और सद्भाव का देता है संदेश