हिन्दू समाज के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

तीनों मांगों पर बनी सहमति, उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन

हिन्दू समाज के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
ज्ञापन में बताया कि रामगंज क्षेत्र में हीदा की मोरी के पास 4 अक्टूबर को रात्रि 11 बजे उपद्रवियों ने हिन्दू समाज के घरों पर पथराव किया और वाहनों में तोड़फोड़ की।

जयपुर। रामगंज क्षेत्र में 4 अक्टूबर को घरों पर पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ के विरोध में हिन्दू समाज रामगंज क्षेत्र की ओर से सेवानिवृत्त प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि रामगंज क्षेत्र में हीदा की मोरी के पास 4 अक्टूबर को रात्रि 11 बजे उपद्रवियों ने हिन्दू समाज के घरों पर पथराव किया और वाहनों में तोड़फोड़ की। साथ ही पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।

ज्ञापन में मांग की गई कि उपद्रव करने वाले 20 से 25 युवाओं की पहचान कर गिरफ्तार किया जाए, जिन लोगों ने सोशल मीडिया पर आधी अधूरी जानकारी व झूठ फैलाकर समाज का माहौल खराब किया उनको भी गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा एक ऐसी जांच कमेटी बनाई जाए जो ड्रोन के माध्यम से छतों पर पड़े पत्थरों को वहां से हटाए। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने तीनों मांगों को मानते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

इस अवसर पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश राजेंद्र अग्रवाल ने घटना की विस्तृत जानकारी दी। ज्ञापन देने वालों में कर्नल राजेंद्र सिंह शेखावत, आईएफएस अजय गुप्ता, राजकुमार खंडेलवाल, एडवोकेट रामेश्वर, करण सिंह, महेश गुप्ता, विक्रांत शर्मा सहित हिन्दू समाज रामगंज क्षेत्र से काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने अभ्यर्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रत्यक्ष संवाद के लिए शुक्रवार को...
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा
आखिर क्यों खास है नेपाल पीएम बालेन शाह का भारत दौरा? पीएम मोदी से होगी खास मुलाकात
टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड, दो पिस्टल बरामद