Bhajanlal Sharma Cabinet: गृह और डीआईपीआर सीएम भजनलाल के पास; वित्त, पीडब्ल्यूडी डिप्टी सीएम दीया कुमारी के पास

झाबर सिंह खर्रा को यूडीएच और किरोड़ीलाल मीणा को कृषि एवम् ग्रामीण विकास, दिलावर को स्कूल शिक्षा, हीरालाल नागर को ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी

Bhajanlal Sharma Cabinet: गृह और डीआईपीआर सीएम भजनलाल के पास; वित्त, पीडब्ल्यूडी डिप्टी सीएम दीया कुमारी के पास

मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान करने के बाद पूरी सूची जारी कर दी गई हैं।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान करने के बाद पूरी सूची जारी कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के पास गृह विभाग, कार्मिक, आयोजना, जीएडी और डीआईपीआर विभाग है। जबकि डिप्टी सीएम दीया कुमारी के पास वित्त, पर्यटन, कला और संस्कृति, पीडब्ल्यूडी, महिला बाल विकास एवम् बाल अधिकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। डिप्टी सीएम प्रैमचंद बैरवा को तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा, आयुर्वेद और परिवहन एवम् सड़क सुऱक्षा विभाग का जिम्मा दिया गया है। इनके अलाा केबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को कृषि, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन, जन अभियोग निराकरण विभाग, गजेन्द्र सिंह को चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग, राज्यवर्धन सिंह को उद्योग एवम् वाणिज्य विभाग, सुचना प्रोद्योगिकी युवा मामले और खेल, सैनिक कल्याण विभाग, मदन दिलावर को शिक्षा एवम् पंचायतीराज, कन्हैया लाल को जलदाय एवम् भूजल विभाग, जोगाराम पटेल को संसदीय कार्य विभाग, न्याय विभाग, सुरेश सिंह रावत को जल संसाधन विभाग, अविनाश गहलोत को सामाजिक न्याय एवम् अधिकारिता विभाग, सुमित गोदारा को खाद्य एवम् नागरिक आपूर्ति विभाग, उपभोक्ता मामले, जोराराम कुमावत को पशुपालन एवम् डेयरी विभाग, गोपालन व देवस्थान विभाग, बाबुलाल खराड़ी को जनजाति क्षेत्र विकास विभाग, उपनिवेशन विभाग का जिम्मा दिया गया हैं। 

इन्हे मिला स्वतंत्र प्रभार

राज्य मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी को कृषि विपणन विभाग, कृषि सिंचिंत क्षेत्र विकास विभाग एवम् जल उपयोगिता विभाग, इंदिरा गांधी विभाग, अल्पसंख्यक मामलात एवम् वक्फ विभाग, संजय शर्मा को वन विभाग, पर्यावरण एवम् जलवायु परिवर्तन विभाग, विज्ञान एवम् प्रोद्योगिकी विभाग, गौत्तम कुमार को सहकारिता विभाग, नागरिक उड्डयन विभाग, झाबर सिंह खर्रा को नगरीय विकास एवम् स्वायत शासन विभाग, हीरालाल नागर को उर्जा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

इनको राज्य मंत्री का जिम्मा

Read More एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी

ओटाराम देवासी  को पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, आपदा प्रबंधन, सहायता एवम् नागरिक सुरक्षा विभाग, डॉ. मंजू बाघमार को सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवम् बाल विकास विभाग, बाल अधिकारिता विभाग, विजय सिंह को राजस्व विभाग, उपनिवेशन विभाग, सैनिक कल्याण विभाग, के के विश्नोई को उद्योग एवम् वाणिज्य विभाग, युवा मामले एवम् खेल विभाग, कौशल नियोजन एवम् उद्यमिता विभाग, नीति निर्धारण विभाग, जवाहर सिंह बेढ़म को गृह विभाग, गोपालन विभाग, पशुपालन एवम् डेयरी विभाग, मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई हैं।  

Read More श्याम नगर में 6वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार के 22 मंत्रियों ने 30 दिसंबर को शपथ ली थी। इनमें 12 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), 5 राज्य मंत्री हैं। शपथ के बाद से विभाग के बंटवारे को लेकर एक्सरसाइज शुरू कर दी गई थी। अब शुक्रवार को विभाग के बंटवारे के लिए प्रस्ताव राज्यपाल को भेजे थे, जिसकी मंजूरी मिल गई है।

Read More राजस्थान में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं : बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत ने प्रदेश को हिला दिया, गहलोत बोले- इस पर ध्यान दें मुख्यमंत्री 

 

                    नाम                     विभाग
सीएम भजन लाल शर्मा गृह, कार्मिक, आयोजना, जीएडी और डीआईपीआर, एसीबी
डिप्टी सीएम दीया कुमारी वित्त, पर्यटन, कला और संस्कृति, पीडब्ल्यूडी, महिला बाल विकास एवम् बाल अधिकारिता विभाग
डिप्टी सीएम प्रैमचंद बैरवा तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा, आयुर्वेद और परिवहन एवम् सड़क सुऱक्षा विभाग
किरोड़ीलाल मीणा कृषि, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन, जन अभियोग निराकरण विभाग
गजेन्द्र सिंह चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग
राज्यवर्धन सिंह उद्योग एवम् वाणिज्य विभाग, सुचना प्रोद्योगिकी युवा मामले और खेल, सैनिक कल्याण विभाग
मदन दिलावर शिक्षा एवम् पंचायतीराज विभाग
कन्हैया लाल जलदाय एवम् भूजल विभाग
जोगाराम पटेल  संसदीय कार्य, न्याय विभाग
सुरेश सिंह रावत जल संसाधन विभाग
अविनाश गहलोत  सामाजिक न्याय एवम् अधिकारिता विभाग
सुमित गोदारा  खाद्य एवम् नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले विभाग
जोराराम कुमावत  पशुपालन एवम् डेयरी, गोपालन व देवस्थान विभाग
बाबुलाल खराड़ी  जनजाति क्षेत्र विकास, उपनिवेशन विभाग
सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी  कृषि विपणन, कृषि सिंचिंत क्षेत्र विकास, जल उपयोगिता, इंदिरा गांधी नहर, अल्पसंख्यक मामलात एवम् वक्फ विभाग
संजय शर्मा  वन, पर्यावरण एवम् जलवायु परिवर्तन, विज्ञान एवम् प्रोद्योगिकी विभाग
गौत्तम कुमार  सहकारिता, नागरिक उड्डयन विभाग
झाबर सिंह खर्रा  नगरीय विकास एवम् स्वायत शासन विभाग
हीरालाल नागर  ऊर्जा विभाग
ओटाराम देवासी   पंचायती राज, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा विभाग
डॉ. मंजू बाघमार  सार्वजनिक निर्माण, महिला एवम् बाल विकास, बाल अधिकारिता विभाग
विजय सिंह  राजस्व, उपनिवेशन, सैनिक कल्याण विभाग
के के विश्नोई  उद्योग एवम् वाणिज्य, युवा मामले एवम् खेल, कौशल नियोजन एवम् उद्यमिता, नीति निर्धारण विभाग
जवाहर सिंह बेढ़म  गृह, गोपालन, पशुपालन एवम् डेयरी, मत्स्य विभाग

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में गैस की किल्लत : रोज 4 लाख रसोई गैस सिलेंडर की खपत, युद्ध खींचने से गहराएगा 60 फीसदी संकट प्रदेश में गैस की किल्लत : रोज 4 लाख रसोई गैस सिलेंडर की खपत, युद्ध खींचने से गहराएगा 60 फीसदी संकट
इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध का असर गैस सप्लाई पर दिखने लगा है। युद्ध लंबा चला तो एलपीजी संकट। रोज़ 4...
बिटकॉइन माइनिंग में 16 प्रतिशत मुनाफे का झांसा : 244 लोगों से की 10 करोड़ की ठगी, 3 ठग गिरफ्तार
खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की जयपुर में बड़ी कार्रवाई, अमूल ब्रांड की डेढ़ लाख किलो एक्सपायरी खाद्य सामग्री को किया नष्ट
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवती की मौत : बाइक चालक घायल, जानें पूरा मामला 
आज का भविष्यफल     
आरपीए में जनसुनवाई : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहाटकर ने 60 परिवाद सुने, 40 नए मामले शामिल 
अवैध निर्माण करने पर निगम ने दो भवनों को किया सील, जानें पूरा मामला