भाजपा के कुशासन को कब तक सहेगा राजस्थान : गहलोत

मुकदमों की जांच अभी तक लंबित है

भाजपा के कुशासन को कब तक सहेगा राजस्थान : गहलोत

महिलाओं से बलात्कार के 2,758 और नाबालिगों से बलात्कार के 794 मुकदमे दर्ज हुए। सबसे चिंताजनक बात ये है कि इन मुकदमों में से 51.79 प्रतिशत मुकदमों की जांच अभी तक लंबित है। 

जयपुर। महिला हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी की खबरों का हवाला देते हुए पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा है कि राजस्थान में भाजपा ने महिला सुरक्षा पर नहीं सहेगा राजस्थान कैंपेन चलाया था। पीएम मोदी ने तो राजस्थान की तुलना मणिपुर तक से कर दी थी और राजस्थान को बदनाम किया, लेकिन यहां भाजपा सरकार बनने के बाद जून तक पहले छह महीने में राजस्थान में महिलाओं के विरुद्ध अपराध लगातार बढ़े हैं। मीडिया में छपी खबरों के हिसाब से 2023 की तुलना में महिला अपहरण के मामलों में 10.28 प्रतिशत, बलात्कार मामलों में 8.03 प्रतिशत, गैंगरेप मामलों में 7.19 प्रतिशत, नाबालिगों से गैंगरेप मुकदमों में 10.16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जून तक महिलाओं से बलात्कार के 2,758 और नाबालिगों से बलात्कार के 794 मुकदमे दर्ज हुए। सबसे चिंताजनक बात ये है कि इन मुकदमों में से 51.79 प्रतिशत मुकदमों की जांच अभी तक लंबित है। 

अब राजस्थान पूछ रहा है कि आखिर भाजपा सरकार के इस कुशासन और महिलाओं के साथ हो रही इस हिंसा को कब तक सहेगा राजस्थान। हमारी सरकार ने महिलाओं के विरुद्ध अपराध रोकने के लिए हर जिले में सिकाउ यूनिट एवं एडिशनल एसपी की तैनाती, निर्भया स्कवॉड, थानों में महिला डेस्क, स्पेशल हेल्पलाइन नंबर, एफआईआर का अनिवार्य पंजीकरण समेत तमाम कदम उठाए थे। इस सरकार को बताना चाहिए कि इन्होंने महिलाओं के विरुद्ध अपराध रोकने के लिए क्या किया है। 

Tags: ashok

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संस्थानिक भूमि आवंटन नीति पर मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक स्थगित, नई तिथि तय संस्थानिक भूमि आवंटन नीति पर मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक स्थगित, नई तिथि तय
संस्थानिक भूमि आवंटन नीति से जुड़े मामलों को लेकर गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति की पहली महत्वपूर्ण बैठक अब 12 मई...
हरियाणा में धोखाधड़ी के आरोपी को किया प्रत्यर्पित : यूएई से भारत लेकर आई सीबीआई, पुलिस ने हिरासत में लिया
अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश : व्हाट्सएप फर्जी प्रोफाइल से 5.30 करोड़ की ठगी, 17 आरोपी गिरफ्तार
अमेरिका नए प्रस्ताव मानता है तो पाकिस्तान में बातचीत के लिए तैयार है ईरान: होर्मुज खोलने के लिए शर्तों पर बात करने की पेशकश कर सकता है ईरान, रिपोर्ट में कहा- प्रतिबंध में ढील के बदले परमाणु कार्यक्रम पर बात करने का प्रस्ताव
भीषण गर्मी में परिंदों के दाना और पानी के लिए चलाया अभियान, सिटीपार्क में बांधे पंछियों के लिए 51 परिन्डे
पंजाब के मुख्यमंत्री पर नशे से जुड़े आरोप लगना दुर्भाग्यपूर्ण : विधानसभा में नशे में पहुंचे थे मान, कांग्रेस सांसद तिवारी ने मांगा आरोपों पर जवाब
फिर एलन कोचिंग स्टूडेंट की मौत, 3 मई को था एग्जाम