IAS प्रतीक चन्द्रशेखर जुईकर दक्षिण कोरिया के दौरे पर, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और स्वच्छता व्यवस्था का करेंगे अध्ययन
1 सप्ताह तक विभिन्न शहरों का दौरा
जयपुर। राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी प्रतीक चन्द्रशेखर जुईकर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और साफ-सफाई की आधुनिक व्यवस्थाओं का अध्ययन करने के लिए दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं। स्वायत्त शासन विभाग में निदेशक के पद पर कार्यरत जुईकर आगामी एक सप्ताह तक दक्षिण कोरिया के विभिन्न शहरों का दौरा करेंगे। दौरे के दौरान वे वहां की ठोस कचरा प्रबंधन प्रणाली, सफाई व्यवस्था और शहरी स्वच्छता से जुड़ी व्यवस्थाओं का अध्ययन करेंगे।
दक्षिण कोरिया में कचरे के संग्रहण, निस्तारण और प्रबंधन के लिए अपनाई जा रही तकनीकों एवं कार्यप्रणाली को समझना इस दौरे का प्रमुख उद्देश्य है। इस अध्ययन के जरिए शहरी निकायों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और ठोस कचरा प्रबंधन के प्रभावी तरीकों की जानकारी प्राप्त करने पर फोकस रहेगा। हालांकि, इस दौरे के दौरान किन शहरों और संस्थानों का भ्रमण करेंगे।

Comment List