राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 37 दिनों में 607 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त

राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 37 दिनों में 607 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त

दस जिलों में प्रत्येक जिले में 20 करोड़ रुपए मूल्य से अधिक की अवैध सामग्री बरामद की गई है जिसमें जयपुर जिला ऐसा है जहां सर्वाधिक 100.46 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध सामग्री जब्त की गई।

जयपुर। राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लगने के बाद 37 दिनों में प्रदेश में 607 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध शराब, नगदी एवं अन्य सामग्री जब्त की गई है जो गत विधानसभा चुनाव के समय की जब्ती से अब तक करीब 870 प्रतिशत अधिक हैं।

राज्य के निर्वाचन विभाग के अनुसार प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। इस दौरान दस जिलों में प्रत्येक जिले में 20 करोड़ रुपए मूल्य से अधिक की अवैध सामग्री बरामद की गई है जिसमें जयपुर जिला ऐसा है जहां सर्वाधिक 100.46 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध सामग्री जब्त की गई।

इसी तरह अलवर जिले में 34.25 करोड़, जोधपुर में 28.73 करोड़, बूंदी में 24.54, भीलवाड़ा में 23.90 करोड़, अजमेर में 23.21 करोड़, उदयपुर में 22.82 करोड़, नागौर में 22.56 करोड़, चित्तौडग़ढ़ में 22.47 एवं बीकानेर में 21.27 करोड़ रुपए की अवैध सामग्री जब्त की गई। इसी तरह अन्य अन्य जिलों में भी करोड़ों की अवैध सामग्री जब्त की गई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ : जनता और सरकार के बीच संवाद का मजबूत सेतु, प्रदेशभर के पत्रकारों ने बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ : जनता और सरकार के बीच संवाद का मजबूत सेतु, प्रदेशभर के पत्रकारों ने बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पत्रकारों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और हितों के लिए...
नासिक में बीच सड़क पलटा ठेला : लोगों ने पेश की मानवता की मिसाल, आपके भीतर की संवेदनाओं को झकझोर देगी वीडियो; हरी बत्ती भी नहीं डिगा पाई लोगों का ईमान
पाक के सैन्य ठिकानों पर अफगानिस्तान का हमला : एयर स्ट्राइक का बदला बताया, सैनिकों के आवासीय इलाकों को नुकसान
इंडिगो की उड़ान आज से महंगी : टिकटों पर लगेगा ‘फ्यूल चार्ज‘,  जानें कितने रुपए तक होगा चार्ज
महिला एवं बाल विकास विभाग में लापरवाही पर सख्ती : 160 नोटिसों का निस्तारण, दो कर्मचारी बर्खास्त
शिक्षक भर्ती में घोटाला : दुबई में बनाई गई थी फर्जी ईमेल आईडी, जानें कैसे रचाा षणयंत्र
जेल से जल्द रिहा होंगे सोनम वांगचुक : गृह मंत्रालय ने हिरासत खत्म करने का लिया फैसला, अधिकारियों को दिए आदेश; कहा- लद्दाख में शांति और आपसी विश्वास का माहौल बनाए रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध